'घिन आ रही है...' बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश में हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पड़ोसी देश में हुई इस घटना पर मुनव्वर फारूकी समेत टीवी के कई सितारों ने कड़ी नाराजगी जताई है। 

मुनव्वर फारूकी

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी गई। इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई इस घटना के बारे में जानकर हैरान है। अब मुनव्वर फारूकी समेत कई टीवी स्टार्स ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है।

बांग्लादेश घटना पर भड़के मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी ने एक्स पर लिखा- बांग्लादेश से आ रहे भयानक फुटेज और लिंचिंग के वीडियो देखकर मुझे घिन आ रही है और मैं इंसानों पर सवाल उठा रहा हूं। क्या ये धर्म की रक्षा कर रहे हैं? ये लोग अमानवीय राक्षस के सिवा कुछ नहीं हैं, और दुनिया चुपचाप देख रही है। बोलिए और दोषियों को फांसी दिलवाइए।

राजीव अदातिया ने भी की निंदा

बिग बॉस के घर में नजर आए राजीव अदातिया ने भी इस घटना को लेकर अपनी राय सामने रखी है। राजीव ने कहा- ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है उससे मेरा दिल टूट गया। मैं हमेशा इंसानियत के साथ खड़ा रहा चाहे गाजा, यूक्रेन या दुनिया में कही भी। लेकिन अब मैं बांग्लादेश में जो देख रहा हूं वो वह सचमुच भयावह है: लोगों पर सिर्फ हिंदू होने के कारण हमला किया जा रहा है। दुनिया को शांति की जरूरत है। कोई भी धर्म हमें दूसरों को उनके धर्म के कारण नुकसान पहुंचाने की सीख नहीं देता है। यह सब बंद होना चाहिए।’

राजीव अदातिया

इस वजह से हुई हिंदु युवक की हत्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक,पैगंबर मुहम्मद के बारे में कमेंट करने को लेकर हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उनके शव को आग लगा दी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'घिन आ रही है...' बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी