'रोजा और रमजान में भी इन लोगों को फेम चाहिए…', आयशा खान को होली मनाते देख भड़के यूजर्स
बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स हर कोई होली मनाता नजर आ रहा है। अर्चना गौतम से लेकर गौरव खन्ना उनकी पत्नी से लेकर आयशा खान तक के होली सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

आज हर तरफ होली की धूम मची हुई है। आम हो या खास हर कोई होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ कई शहरों में कल यानी 4 मार्च को होली खेली जाएगी वहीं, मुंबई में आज यानी 3 मार्च को ही होली की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स हर कोई होली मनाता नजर आ रहा है। अर्चना गौतम से लेकर गौरव खन्ना उनकी पत्नी से लेकर आयशा खान तक के होली सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन आयशा खान सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। आइए जानते हैं क्यों?
होली पर झूमी आयशा खान
बिग बॉस फेम आयशा खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। आयशा 'धुरंधर' में 'शरारत' गाने के बाद से ही खबरों में छाई हुई हैं। गाने में आयशा ने अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीता। ऐसे में आयशा भी होली के रंग में रंगी नजर आईं। आयशा का होली सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आयशा ब्राउन कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। वहीं, पापाराजी को देखकर आयशा पोज देती और होली पर डांस करती दिख रही हैं।
आयशा खान हुईं ट्रोल
आयशा खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही आयशा खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, रमजान चल रहा है और आयशा खान होली मना रही हैं, बस यही बात कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई और वो काफी भड़के हुए हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रमजान से इन मोहतरमा को दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और बस शोहरत चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'होली खेलने से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन रमजान के महीने में खेलने से दिक्कत है।' एक ने कहा, 'रोजा और रमजान में भी इन लोगों को फेम चाहिए।' एक का कमेंट आया, 'रमजान से इन लोगों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



