अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट हैं एक्ट्रेस, पति ने बताया- '104 डिग्री बुखार में किया शूट'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'बालिका वधू' शो से अपनी खास पहचान बनाने वाली अविका हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक नहीं हैं।

Avika Gor
हॉस्पिटल में एडमिट हैं अविका गौर

Avika Gor Health Update: टीवी की छोटी 'आनंदी' यानी अविका गौर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'बालिका वधू' शो से अपनी खास पहचान बनाने वाली अविका हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक नहीं हैं। अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने लाइव आकर एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है। मिलिंद ने बताया कि अविका को बुखार हो गया है और उनकी डेंगू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बीमार होने पर भी अविका ने पूरे किया कमिटमेंट्स

अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो बताते हैं कि अविका की हालत ठीक नहीं है वो बीमार चल रही हैं। वहीं, देखने वाली बात ये है कि इतना बीमार होने के बावजूद अविका ने अपना काम नहीं रोका। वो लगातार अपने सारे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही हैं, इसे लेकर मिलिंद को उन पर गर्व है।

103-104 डिग्री बुखार में किया काम

मिलिंद चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कहते हैं, 'अविका गौर कल रात से हॉस्पिटल में एडमिट हैं।' उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार में थीं। इसके बाद उन्होंने फैंस से पूछा, 'आप अनुमान लगाओ पिछले 5 दिनों में उसने क्या किया होगा।' इस पर मिलिंद ने फिर साझा किया कि, अपनी ऐसी हालत के बावजूद, अविका ने सबसे पहले उस प्रोजेक्ट के बचे हुए दो दिन पूरे किए जिसकी वह शूटिंग कर रही थी।

ठीक से न चल पा रहीं, ना खा पा रहीं

उन्होंने आगे कहा, 'उसमें 104 डिग्री बुखार के बावजूद इतना अच्छा परफॉर्म किया कि वो एक दिन में रैप अप हो गया।' मिलिंद के मुताबिक, अविका को फिर दो दिन की छुट्टी मिली, इस दौरान वह बिस्तर पर ही रहीं और अपनी दवाएं लेती रहीं। उसकी हालत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह मुश्किल से चल पा रही थी और ठीक से खा भी नहीं पा रही थी।

बुखार में गई थीं दिल्ली

मिलिंद ने बताया कि बुखार होने के बावजूद अविका एक विज्ञापन शूट के लिए दिल्ली गईं। जहां कि जाने से पहले उन्होंने अपना टेस्ट कराया और जब वो मुंबई लौटीं, तब तक उनकी रिपोर्ट आ चुकी थी। उस रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है। मिलिंद ने कहा, 'मैंने अविका को बहुत बार बोला कि निर्माता समझेंगे, पोस्टपोन कर दे, उन्हें बताएं कि आप यह नहीं कर सकते। लेकिन, बोलती है 'अरे यार, किसी का लॉस होगा, किसी का टाइम जाएगा, किसी का पैसा जाएगा। मैं यह नहीं करना चाहता।'

दुआओं में याद रखना

मिलिंद ने अपनी पत्नी की उनके काम के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा, 'मैं समझ नहीं पाता हूं किसी के अंदर अपने काम को लेकर इतना प्यार आता कहा से है।' वीडियो के आखिर में मिलिंद ने फैंस से अविका को दुआओं में याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा, 'एक छोटी सी गुजारिश है, अविका को अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'

अविका का नया गाना 'बुखार' आ रहा है

इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अविका का नया गाना 'बुखार' आज ही रिलीज हो रहा है। यह बात इसलिए मजेदार थी क्योंकि वह अभी खुद बुखार से जूझ रही हैं। मिलिंद के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अविका को जल्दी ठीक होने की बात लिखते नजर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट हैं एक्ट्रेस, पति ने दिया हेल्थ अपडेट