शादी से पहले गायब हुआ मंगलसूत्र, रोने लगीं अविका गौर, वीडियो देख भड़के फैंस; मजाक बना रखा है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अविका गौर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अविका गौर रोते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो पति पत्नी और पंगा के सेट का है जहां इन दिनों अविका और मिलिंद की शादी के फंक्शन हो रहे हैं।

शादी से पहले गायब हुआ मंगलसूत्र, रोने लगीं अविका गौर, वीडियो देख भड़के फैंस; मजाक बना रखा है

बालिका वधु एक्ट्रेस अविका गौर और रोडीज में नजर आए मिलिंद चांदवानी की शादी के फंक्शन कलर्स के शो पति पत्नी और पंगा में हो रहे हैं। अब शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में अविका गौर रोती हुई नजर आ रही हैं। मिलिंद चांदवानी उन्हें कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, अविका का मंगलसूत्र खो जाता है और अविका को इस बात पर रोना आ जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स अविका के इस वीडियो पर भड़के हुए हैं।

क्यों रोती नजर आईं अविका गौर

अविका गौर और मिलिंद की शादी वाला एपिसोड अभी टेलीकास्ट होना बाकी है। इसी एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अविका शादी के जोड़े में बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ में मिलिंद बैठे हैं। वीडियो से समझ आ रहा है कि मिलिंद के हाथ में मंगलसूत्र का डब्बा है और उसमें मंगलसूत्र नहीं है। मंगलसूत्र के खो जाने पर अविका रोने लगती हैं।

अविका के रोने पर क्या बोले मुनव्वर फारूकी

वीडियो में किसी की आवाजा आती है कि मजाक मत करो यार। अविका रो रही होती हैं और मिलिंद उन्हें कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। किसी की आवाज आती कि कृष्णा अगर मंगलसूत्र लिया है तो दे दीजिए। वहीं, कोई अविका को रोने के लिए मना करता है। वीडियो में मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि अगर किसी ने सेट से मजाक किया होता तो अविका को रोता देख वो मंगलसूत्र वापस कर देते। मुनव्वर मिलिंद और अविका से कहते हैं कि वो लोग आपस में इसे सुलझा लें।

क्यों भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- इनकी शादी मुझे इतनी नकली क्यों लग रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या मजाक बना दिया है शादी का। एक तीसरे यूजर ने लिखा- कंटेंट के लिए कोई कितना नाटक कर सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।