
अविका गौर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, उठाया सच से पर्दा, कहा- ये खबरें पूरी तरह से...
अविका ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की। दोनों ने 30 सितंबर को रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। ऐसे में बीते दिनों अविका शादी के महज तीन महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आई थीं।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अविका गौर ने महज छोटी सी उम्र में ही अपनी एक्टिंग और मासूमियत से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर आविका को बड़ी पहचान मिली। अविका कई टीवी शोज, वेब सीरीज और साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अविका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अविका ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की। दोनों ने 30 सितंबर को रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। इसी सेट पर उनकी हल्दी, मेहंदी और अन्य रस्में हुईं। ऐसे में बीते दिनों अविका शादी के महज तीन महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आई थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने मां बनने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
अविका ने बताया प्रेग्नेंसी का सच
दरअसल, अविका गौर ने टेली टॉक इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में, अविका ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को गलत बताया और हिंट दिया कि वह जल्द ही कोई और खबर बताएंगी। उन्होंने कहा, 'ये सभी प्रेग्नेंसी की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। ऐसा कुछ नहीं है। कोई और न्यूज है। क्या है, जल्दी बताएंगे।'
कैसे उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाहें
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने हाल ही में अपने एक यू-ट्यूब व्लॉग में, अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की, जिसमें अविका ने बताया कि 2026 उनके लिए बड़े बदलाव लाएगा। व्लॉग के दौरान मिलिंद ने आगे कहा, 'एक ऐसा बदलाव जिसकी हमने न तो उम्मीद की थी और न ही प्लान बनाया था। असल में, हमने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। लेकिन यह एक बहुत बड़ा और शानदार बदलाव है, जिसके लिए वे बेहद एक्साइटेड हैं।।'
फैंस ने लगाए अटकलें
जब अविका ने मिलिंद से पूछा, 'क्या तुम नर्वस हो?', तो उसने जवाब दिया, 'थोड़ा नर्वस… हेल्दी, क्योंकि यह दिखाता है कि तुम परवाह करते हो।' अविका गौर और मिलिंद चंदवानी का ये व्लॉग काफी वायरल हुआ। इस व्लॉग के सामने आते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। वहीं, कई यूजर्स ने अविका की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाने शुरू कर दिए थे। कई फैंस ने दावा किया कि 'घर में बच्चा आने वाला है।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




