Bigg Boss: विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज, याद दिलाई बिग बॉस 13 में हुई ‘पैन से पिटाई’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में हिमांशी खुराना के उस पॉडकास्ट के बारे में बात की जहां उन्होंने आसिम रियाज से जुड़ी धर्म परिवर्तन वाली बातें कही थीं। विशाल के जवाब पर अब आसिम रियाज भड़के हैं। उन्होंने विशाल को बिग बॉस 13 की याद दिलादी। 

Bigg Boss 13: Aasim slams Vishal
आसिम ने विशाल को याद दिलाया बिग बॉस 13

आसिम रियाज ने हाल ही में विशाल आदित्य सिंह के उस पॉडकास्ट पर भड़ास निकाली जहां उन्होंने हिमांशी और आसिम के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट किया था। आसिम ने विशाल को बिग बॉस 13 की वो घटना याद दिला दी जब विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने उन्हें पैन से मारा था। इसी के साथ आसिम ने कहा कि वो उनके लिए एक अच्छा साइकेट्रिस्ट ढूंढने की कोशिश करेंगे।

विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज

आसिम रियाज ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया- विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पिटने की वजह से तुम्हें परमानेंट नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी अटेंशन चाहिए, मुझे डीएम करो न की पॉडकास्ट और मीडिया में मेरी बातें करो। चिंता मत करो, मैं पूरी कोशिश करूंगा तुम्हारे लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की।

विशाल ने हिमांशी के दावों पर किया था रिएक्ट

आसिम का ये जवाब विशाल के उस रिएक्शन पर आया है जहां उन्होंने हिमांशी और आसिम के रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। विशाल से एक पॉडकास्ट में हिमांशी के उस दावे को लेकर सवाल हुआ था जहां उन्होंने कहा था कि उनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश हुई थी।

क्या बोले थे विशाल आदित्य सिंह?

विशाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “मुझे नहीं पता ये किस तरह से देखना चाहिए। रिश्ते में और भी चीजें होंगी, वो भी बोलेगा तो पूरी बात समझ आएगी।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विशाल ने ये भी कहा था कि अगर रिश्ते की शुरुआत में धर्म परिवर्तन वाली बात हुई थी तो फैसला उसी वक्त लेना चाहिए था, लेकिन अगर इसके बाद भी रिश्ता तीन-चार साल तक चला तो जाहिर है कि इसके पीछे कुछ और बातें भी रही होंगी।

बिग बॉस 13 में क्या हुआ था?

बता दें, विशाल आदित्य सिंह जब बिग बॉस के घर में थे। उस दौरान उनके और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच एक लड़ाई हुई थी। लड़ाई के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल को पैन से मारा था। मधुरिमा की इस हरकत के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था। वहीं, वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने विशाल की क्लास लगाई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीविशाल आदित्य पर भड़के आसिम रियाज, याद दिलाई बिग बॉस 13 में हुई ‘पैन से पिटाई’