आसिम रियाज ने हिना खान और रुबीना दिलैक को कहा आंटी, बोले- इंडस्ट्री की कठपुतली...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिना खान और रुबीना दिलैक पिछले कुछ समय से अपने पॉडकास्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब दोनों एक्ट्रेसेस को लेकर आसिम रियाज ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर एक्ट्रेसेस भड़क सकती हैं।

asim riaz calls hina khan rubina dilaik aunty
आसिम रियाज ने हिना खान और रुबीना दिलैक को कहा आंटी

रुबीना दिलैक, हिना खान, अभिनव शुक्ला और रॉकी जैसवाल मिलकर अपना एक पॉडकास्ट लेकर आए हैं जिसका नाम है द4पीओवी। इस पॉडकास्ट के दौरान चारों अपना इंडस्ट्री और पर्सनल लाइफ का एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। अब हाल ही में रुबीना ने आसिम रियाज के साथ रिएलिटी शो को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। रुबीना ने कहा कि असिम का बिहेवियर बिल्कुल अच्छा नहीं था। अब आसिम का इस पर रिएक्शन आया है।

आसिम ने हिना और रुबीना को कहा आंटी

आसिम ने एक्स(ट्विटर) पर लिखा, ‘मैंने एक क्लिप देखी एक पॉडकास्ट की जहां टीवी इंडस्ट्री की आंटी और अंकल बात कर रहे हैं कि कैसे मैं हर उस शो की टीआरपी लेकर आता हूं जो करता हूं। खैर जवाब ये है कि हां, मैं करता हूं। लेकिन आप लोगों को आपके करियर के लिए गुड लक और वही रोल करते रहो जो करते आए हो और इंडस्ट्री की कठपुतली बनते रहो।’

दरअसल, लास्ट एपिसोड में रुबीना और अभिनव, हिना और रॉकी के साथ पब्लिसिटी और कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर बात करते हैं। वे बताते हैं कि कैसे कंटेस्टेंट्स का क्या रोल होता है किसी शो को पॉपुलर बनाने में।

आसिम को लेकर हिना-रुबीना ने क्या कहा था

इस दौरान आसिम रियाज को लेकर भी बात की जाती है। हिना इस दौरान बोलती हैं कि आसिम ऐसा दिखाते हैं कि उनके शो में होने से शोज को अच्छी टीआरपी मिलती है। शो उनकी वजह से पॉपुलर होता है। रुबीना जो असिम के साथ बैटलग्राउंड और खतरों के खिलाड़ी में साथ काम कर चुकी हैं। वह बोलती हैं कि आसिम का जो बिहेवियर था शो की क्रिएटिव टीम और क्रू के साथ वो काफी गलत था। वह सबके साथ डिसरिस्पेक्टफुल होते थे।

रुबीना कहती हैं कि आसिम को लगता है कि वह रिएलिटी शोज की टीआरपी लेकर आते हैं। लेकिन उनकी असल में कोई वैल्यू नहीं होती है।

जब आसिम को खतरों के खिलाड़ी से किया बाहर

बता दें कि आसिम जब खतरों के खिलाड़ी 14 में आए थे तब शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ ही उनकी बहस हो गई थी और इस दौरान मामला जब बढ़ गया तो आसिम को शो से निकाल दिया गया था।

हिमांशी खुराना ने आसिम पर लगाए आरोप

वहीं कुछ दिनों पहले हिमांशी खुराना ने भी आसिम पर आरोप लगाए थे कि कैसे आसिम द्वारा धर्म बदलने की मांग की वजह से उन्होंने आसिम से दूरी बना ली थी। हिमांशी ने यह भी बताया था कि कैसे उनके साथ इस रिश्ते में एक्ट्रेस को काफी कुछ झेलना पड़ा और ब्रेकअप के बाद जब उन्होंने खुद पर ध्यान दिया तो वह ग्रो और ग्लो करने लगीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीआसिम रियाज ने हिना खान और रुबीना दिलैक को कहा आंटी, बोले- इंडस्ट्री की कठपुतली..