Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAshnoor Kaur Slams Tanya Mittal and Malti Chahar in Bigg Boss 19 Calls them Fake and hypocrite
BB19: 'मुखौटा पहनकर रहती हैं तान्या मित्तल', अशनूर कौर ने मालती को बताया- ढोंगी

BB19: 'मुखौटा पहनकर रहती हैं तान्या मित्तल', अशनूर कौर ने मालती को बताया- ढोंगी

संक्षेप:

Ashnoor Kaur: अशनूर कौर ने बताया कि तान्या मित्तल के साथ वह आगे भी रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं, साथ ही साथ उन्होंने मालती चाहर को लेकर भी अपने विचार खुलकर रखे।

Dec 02, 2025 11:17 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में एक लंबा सफर तय करने में कामयाब रहीं कंटेस्टेंट अशनूर कौर अपने घर वापस लौट आई हैं और अब दुनिया के लिए उनका नजरिया बहुत बदला हुआ है। टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के लिए बिग बॉस हाउस में सफर उतार-चढ़ावों भरा रहा, लेकिन उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस तभी तक रही जब तक वो घर में अभिषेक बजाज के साथ थीं। बिग बॉस हाउस से बाहर हमें एक अलग ही अशनूर नजर आ रही हैं जो अन्य घरवालों के लिए अपनी बातों को शालीन लहजे में कहने की बजाए खुलकर और तीखे अंदाज में रखती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुखौटा पहनकर रहती हैं तान्या मित्तल

बिग बॉस हाउस में अशनूर कौर को ज्यादातर वक्त तान्या मित्तल और फरहाना भट से भिड़ते देखा गया। उनके मुताबिक ये दोनों ही लोग उनके स्वभाव से बिलकुल अलग थे। अशनूर कौर ने बताया, "वो दोनों असल में उससे बिलकुल अलग हैं, जैसी वो पर्दे पर नजर आती हैं।" तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए अशनूर ने बताया कि वो इतनी भोली और कनफ्यूज नहीं हैं जैसा वो दिखाने की कोशिश करती हैं। बल्कि अशनूर ने उन्हें एक सोच समझकर आगे बढ़ने वाली और इमेज कॉन्शियस इंसान के तौर पर देखा जो मुखौटे के पीछे रहती है।

तान्या को कहा झूठी, बताया- चालाक

अशनूर कौर ने तान्या मित्तल के बारे में कहा, "वह बहुत स्मार्ट है, चालाक खिलाड़ी है जो वो होने का दिखावा करती हैं, जो वह असल में नहीं हैं।" अशनूर कौर ने हल्की आवाज में कहा, "वो झूठी है।" तान्या मित्तल को लेकर उनके विचार रखते हुए अशनूर कौर जरा भी शालीन होती नहीं दिखीं और कहा कि भले ही उन्होंने बाहर आते वक्त तान्या का हाथ पकड़ा और उन्हें गुडबाय कहा लेकिन इससे उनके लिए उनकी भावनाएं नहीं बदल जाती हैं।

मालती चाहर को अशनूर ने कहा ढोंगी

तान्या मित्तल के घर से बाहर आने के बाद उनके साथ में कोई अच्छे संबंध नहीं बना पाएंगे इस बारे में चीजें साफ करते हुए अशनूर कौर ने कहा, "मैं किसी के मुंह पर अच्छी होने का दिखावा नहीं कर सकती हूं जबकि मैं असल में उनके बारे में बिलकुल अलग भावना रखती हूं। मैं ऐसी ही हूं।" अशनूर कौर ने मालती चाहर के बारे में भी बात की और उन्हें 'ढोंगी' बताया। अशनूर ने कहा कि घर में उनके साथ बार-बार सामना होने के बाद वह उनके बारे में इसी नतीजे पर पहुंचे है।

ये भी पढ़ें:संजय कपूर की प्रॉपर्टी में करोड़ों का घपला? मां रानी ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:जब कपिल शर्मा के हाथ कांप रहे थे, पत्नी गिन्नी के सामने शूट किया था यह सीन
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।