टी-शर्त में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा, दो महीने में तलाक दे देगा; अरमान मलिक ने पायल से कहा, भड़के लोग

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनकी सोच की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल के लुक पर कमेंट किया है।

टी-शर्त में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा, दो महीने में तलाक दे देगा; अरमान मलिक ने पायल से कहा, भड़के लोग

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, अरमान ने अपने नए व्लॉग में अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से कम्पेयर किया है। ऐसे में लोग भड़क गए हैं। वे अरमान पर पायल का अपमान करने और कृतिका के सामने पायल को नीचा दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सामने आए वीडियो में अरमान, पायल से नाराज हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अरमान ने पायल के लिए नई नाइटी खरीदी थी, लेकिन पायल टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर बैठी हुई थीं। जब ने पायल इस पर सफाई देते हुए कहा कि वो सुबह बच्चे की देखभाल कर रही थीं इसलिए खुद कपड़े नहीं बदल पाईं तब अरमान ने उन पर तंज कसा।

अरमान ने क्या कहा?

अरमान ने कहा, 'मैं रोज नहीं ले आऊंगा। पहनके दिखा तो मुझे। कह लो कि भाई हमारे पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लोअर टी-शर्त में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा। दो महीने में तलाक दे देगा तुम्हे। आपने आप को जितना ग्रूमिंग रख सकते हो रखो ना भाई।' अरमान ने आगे ये भी कह दिया कि अक्सर औरतें शिकायत करती हैं कि उनके पति उनसे प्यार नहीं करते या उनका तलाक हो जाता है, लेकिन ऐसा इन्हीं वजहों से होता है।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

अरमान मलिक की इस सोच की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरमान हमेशा पायल को सुनाता रहता है और कृतिका की साइड लेता है।' दूसरे यूजर ने पूछा, 'तो क्या किसी से प्यार उसके लुक और पहनावे की वजह से होता है?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसकी सोच ही खराब है। कैसा पति है ये?' चौथे ने लिखा, ‘खुद टी-शर्ट में है और पायल को बोल रहा है। हिम्मत तो देखो।’

कौन हैं अरमान मलिक?

हरियाणा के हिसार के रहने वाले अरमान मलिक का असली नाम संदीप है। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में आने से पहले अरमान एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। इसके बाद वो दिल्ली आ गए और डिजिटल क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अरमान अपनी दो पत्नियों, पायल और कृतिका मलिक के साथ रहते हैं। ये तीनों 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में आए थे और अपनी कहानी दुनिया को सुनाई थी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के समय भी पायल, कृतिका और अरमान को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था और ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।