
अर्जुन बिजलानी बोले- मेरा सबकुछ मेरी पत्नी के नाम पर है, उसे छोड़कर कहां जाऊंगा
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी को 12 साल हो गए हैं। शादी से पहले दोनों 10 साल तक साथ रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच, अर्जुन ने साफ किया कि वह इस 22 साल के रिश्ते को कभी खत्म नहीं करेंगे।
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने तलाक के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अर्जुन का अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक होने वाला। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान उनसे इस पर सवाल पूछा गया। अर्जुन ने कहा कि वह पिछले 22 साल से अपनी पत्नी के साथ हैं और उन्हें छोड़कर कहीं जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।
अर्जुन बिजलानी का जवाब
अर्जुन बिजलानी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “22 साल हो गए हैं साथ में, कहां छोड़ूंगा? सब उसके नाम पर कर रखा है, तुझे लगता है मैं पागल हूं?” सिद्धार्थ ने पूछा, “सबकुछ? घर भी?” उन्होंने साफ कहा, “हां! मेरे पास कुछ नहीं, वो हर चीज की नॉमिनी है, घर भी उसके नाम पर है।”
‘अकाउंट्स भी जॉइंट है’
अर्जुन ने आगे कहा, “घर हम दोनों के नाम पर है, बैंक अकाउंट्स भी जॉइंट हैं और बाकी चीजों में भी वो नॉमिनी है।" अर्जुन बोले, “यार आजकल 'प्रीनअप' वाला जमाना है। मैं उस स्कूल ऑफ थॉट से आता ही नहीं हूं। मुझे लगता है कि अगर आपको साथ रहना है तो…वो मेरे बच्चे की मां है, 22 साल हो गए हैं, मैं जाऊंगा कहां अभी। मेरे में इतना पेशेंट्स नहीं है कि मैसेज करूं, बात करूं, चैट करूं। भाई पागल हो गए हो क्या।”
‘किसी के साथ करना भी नहीं है’
अर्जुन ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “अगर यहां वर्कआउट नहीं हुआ तो फिर किसी और के साथ करना भी नहीं है मुझे… सच बता रहा हूं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




