समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर के वायरल वीडियो पर अर्जुन बिजलानी ने किया रिएक्ट, पढ़िए उनका कमेंट

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Laughter Chefs Season 3: कॉमेडी कुकिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के सेट से जन्नत जुबैर और समर्थ जुरेल का वीडियो वायरल हुआ था। अर्जुन बिजलानी ने उस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर के वायरल वीडियो पर अर्जुन बिजलानी ने किया रिएक्ट, पढ़िए उनका कमेंट

रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ इन दिनों अपने कॉमेडी तड़के के साथ-साथ विवादों के कारण भी सुर्खियों में है। दरअसल, ईद स्पेशल एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर थे। लोगों ने वीडियो शेयर कर यह दावा किया था कि समर्थ की हरकतों की वजह से जन्नत अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं। अब इस पूरे मामले पर शो के कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया है।

क्या था पूरा विवाद?

वायरल वीडियो के बाद नेटिजन्स ने समर्थ जुरेल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कुछ यूजर्स ने मेकर्स पर भी निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि शो की टीआरपी के लिए जन्नत और समर्थ के बीच जबरन लव एंगल दिखाने की कोशिश की जा रही है।

अर्जुन बिजलानी ने क्या कहा?

विवाद बढ़ता देख अर्जुन ने वायरल वीडियो पर कमेंट कर समर्थ का साथ दिया। अर्जुन ने लिखा, ‘सबसे पहली बात, जन्नत और समर्थ बहुत अच्छे दोस्त हैं। दूसरी बात, जन्नत उनके साथ बिल्कुल भी अनकम्फर्टेबल नहीं थीं। इसलिए कृपया किसी की इमेज खराब न करें। समर्थ एक नेक दिल इंसान हैं। शो का आनंद लेते रहें, ध्यान देने के लिए शुक्रिया।’

अर्जुन बिजलानी

समर्थ जुरेल ने भी किया रिएक्ट

समर्थ ने भी एक इंटरव्यू में इस वायरल वीडियो पर कमेंट किया है। सर्मथ ने बुजुका से बात करते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और नेगेटिव कमेंट्स चलते रहते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता। जिंदगी में कई बड़ी चीजें हैं इसलिए मैं ऐसे छोटे-मोटे मुद्दों को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझता हूं।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।