राइज एंड फॉल शो के बाद धनश्री संग बात नहीं करते अर्जुन बिजलानी, बोले- मेरे पास उनका...
राइज एंड फॉल शो के दौरान अर्जुन बिजलानी और धनश्री वर्मा का बॉन्ड अच्छा था। लेकिन शो के बाद से दोनों की कोई बातचीत नहीं है। अर्जुन ने अब इसके पीछे की वजह बताई है।

अर्जुन बिजलानी कुछ समय पहले शो राइज एंड फॉल में आए थे जिसमें उनके साथ धनश्री वर्मा समेत कई सेलेब्स आए थे। शो के दौरान अर्जुन और धनश्री का बॉन्ड सही था, कभी-कभी दोनों के बीच लड़ाई होती। लेकिन अब अर्जुन का कहना है कि जब से कैमरे बंद हुए चीजें बदल गई।
अर्जुन से दरअसल, पूछा गया कि क्या शो के बाद वह धनश्री के साथ टच में हैं तो फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि वह नहीं हैं और इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई।
क्या बोले अर्जुन
अर्जुन ने कहा, ‘मैं उनके साथ टच में नहीं हूं क्योंकि मेरे पास उनका नंबर नहीं है सच में। जो शो में देखा, वही बॉन्ड था बस। ऐसा नहीं था कि मैंने कोशिश नहीं कि उनसे टच में रहने कि। वह जो कर रही हैं वो कर रही हैं।’
जब धनश्री ने की थी चहल को लेकर बात
बता दें कि शो में अर्जुन और धनश्री के बीच काफी क्लोज बॉन्ड हो गया था और एक एपिसोड में तो धनश्री अपने एक्स पति युजवेंद्र चहल को लेकर भी बात करती हैं कि उन्होंने उन्हें चीट किया।
इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, ‘वह रो रही थीं और अपनी पास्ट लाइफ के बारे में बात कर रही थी। मैं सिर्फ सुन रहा था और अपना ओपीनियन दे रहा था क्योंकि वो नॉर्मल बात थी। मैंने कुछ भी गेम के लिए नहीं किया। मेरे लिए वो सिर्फ एम्पथी का मोमेंट था। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ओपनली बात की। मैं ऐसा कुछ नहीं करता।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


