Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीArchana Puran Singh Emotional miscarriage during shoot husband parmeet sethi went to play football
अर्चना पूरन सिंह ने झेला मिसकैरेज का दर्द, प्रेग्नेंसी को याद कर बोलीं- फुटबॉल खेलने चले गए थे परमीत

अर्चना पूरन सिंह ने झेला मिसकैरेज का दर्द, प्रेग्नेंसी को याद कर बोलीं- फुटबॉल खेलने चले गए थे परमीत

संक्षेप:

अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग पर अपने जीवन के सबसे इमोशनल पल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार मिसकैरेज हुआ था। उस वक्त वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 

Feb 04, 2026 06:13 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

"अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी इन दिनों अपने व्लॉग 'प्यार दोस्ती है' में अपने जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं के बारे में बता रहे हैं। अब व्लॉग के तीसरे एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह ने अपने मिसकैरेज के बारे में बता की। उन्होंने बताया कि शादी के पहले चार साल में ही उन्होंने कंसीव कर लिया था, लेकिन उस वक्त उनका मिसकैरेज हो गया था। अर्चना ने बताया कि कैसे उस वक्त परमीत सेठी लापरवाह थे, जिस वजह से उनके रिश्तों में दूरी भी आ गई थी। परमीत सेठी ने व्लॉग में अपनी गलती को माना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब अर्चना ने झेला मिसकैरेज का दर्द

अर्चना ने बताया कि शादी के पहले चार साल में उन्होंने कंसीव कर लिया था। उन्होंने कहा, “मैंने कंसीव कर लिया था, लेकिन मैं वो प्रेग्नेंसी सस्टेन नहीं कर पाई थी। उस वक्त मैं एक फिल्म पर काम कर रही थी, और मेरा मिसकैरेज हो गया था। मैं चाहती थीं कि मेरे बच्चे हों, और मिसकैरेज से वो अंदर तक टूट गई थीं।”

परमीत ने ऐसे दिया था दिलासा

अर्चना ने जैसे ही ये बात कही परमीत ने पत्नी का साथ देते हुए बोला, "आपका दर्द देखकर मुझे लगा था कि हमें बच्चों की जरूरत नहीं है। मैं बस सिर्फ हम दोनों के साथ ही बहुत खुश था। "

अर्चना ने कहा कि उन्हें परमीत ने कहा कि उनकी रिलेशनशिप अपने में ही पूरी है। परमीत ने अर्चना से कहा था, "हम बहुत क्लोज हैं और हमारे बीच किसी तीसरे की जगह नहीं है।" फिर अर्चना ने कहा कि वो परमीत की इस बात से असहमत थीं। उन्होंने परमीत से कहा था कि बच्चा आउटसाइडर नहीं होगा, वो हमारा होगा। अर्चना ने कहा उस वक्त परमीत उनकी मां बनने की इच्छा को समझने के लिए बहुत छोटे थे।

शूटिंग के वक्त हुआ था अर्चना को मिसकैरेज

अर्चना का मिसकैरेज तब हुआ जब वो सचिन पिलगांवकर की फिल्म ऐसी भी क्या जल्दी है शूट कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं 34 साल की थी। मुझे लगा मैं बहुत बूढ़ी हूं और शायद मेरे कभी बच्चे न हों।”

जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अर्चना

इसी व्लॉग में अर्चना ने उस वक्त को भी याद किया जब वो मिसकैरेज के बाद एक बार फिर प्रेग्नेंट हुईं। परमीत ने कहा कि प्रेग्नेंसी के वक्त वो अर्चना को वो सपोर्ट नहीं दे पाए जो उन्हें देना चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैंने आपको बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया था। मुझे कुछ क्लू नहीं था। एक वक्त था जब आपको पूरा बेड रेस्ट चाहिए था और मैंने आपसे कहा था कि मैं फुटबॉल खेलने जा रहा हूं।”

परमीत ने मानी अपनी गलती

अर्चना ने उस दर्द को याद करते हुए कहा, “मैं बीमार थी, मिसकैरेज के बाद अपनी प्रेग्नेंसी बचाने की कोशिश कर रही थी, और वो फुटबॉल खेलने जा रहे थे।” परमीत ने अपनी गलती को माना और कहा- जब आप जवान होते हैं, आप खुद में ही रहते हैं। आप अपने सपनों और इच्छाओं के पीछे रहते हैं। मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैं क्या कर रहा हूं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।