अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारूकी के लिए मजे? अंडे फेंके जाने पर लिखा…

Apr 11, 2024 11:45 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

  • मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंके जाने की खबर के बाद अब अनुराग डोभाल का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने इनडायरेक्टली कुछ ऐसा पोस्ट किया है कि लोग मान रहे हैं कि वह मुनव्वर का मजाक उड़ा रहे हैं।

अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारूकी के लिए मजे? अंडे फेंके जाने पर लिखा…

मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंकने की खबर सुर्खियों में आने के बाद अब अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर 07 के सोशल मीडिया अपडेट्स चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिस पर लोग कह रहे हैं कि अनुराग मुनव्वर की मौज ले रहे हैं। दरअसल मंगलवार रात को एक रेस्ट्रॉन्ट के मालिक और कर्मचारियों की मुनव्वर से ठन गई। इसके बाद वहां बवाल हुआ। रिपोर्ट्स हैं कि उन लोगों ने बिग बॉस 17 विनर पर अंडे फेंके। इस घटना का वीडियो भी वायरल है।

अनुराग ने मुनव्वर का उड़ाया मजाक?

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 में कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरे रहे। अब बाहर आने के बाद भी किसी न किसी नेगेटिव खबर में उनका नाम आ रहा है। उन पर अंडे फेंके जाने की खबर सुर्खियों में है। इस बीच अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है जिसमें वह कुछ खाते दिख रहे हैं और गाना बज रहा है अंडे का फंडा। उनका एक ट्वीट भी वायरल है जिसमें उन्होंने लिखा है 'अंडे का फंडा'। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट लगाकर ट्वीट किया है, अनुराग डोभाल ने इनडायरेक्टली मुनव्वर फारूकी पर साधा निशाना।

ये था मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर को इफ्तार के लिए मिनारा मस्जिद के पास एक रेस्ट्रॉन्ट ओनर ने बुलाया था। लेकिन मुनव्वर उनके यहां जाने के बजाय पड़ोस के किसी और रेस्ट्रॉन्ट के यहां चले गए। मुनव्वर निकले तो उन्हें जबरदस्त भीड़ ने घेर रखा था। टाइम्स ऑफ इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्से में रेस्ट्रॉन्ट मालिक और कर्मचारियों ने उन पर अंडे फेंके। वायरल वीडियो में मुनव्वर पलटकर गुस्से में कुछ बोलते दिख रहे हैं। वहां मौजूद सिपाहियों ने भीड़ से उनको निकाला। बताया जा रहा है कि बवाल करने वाले रेस्ट्रॉन्ट के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है।

anurag dhobhal tweet
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।