अनुराग डोभाल ने दिखाया कमर पर लगे टांके, देखकर फैंस को हुई चिंता, परिवार और पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग ने अपने परिवार पर उन्हें मानसिक उत्पीड़न देने का आरोप लगाया और कहा कि घरवालों की वजह से वो काफी वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

अनुराग डोभाल ने दिखाया कमर पर लगे टांके, देखकर फैंस को हुई चिंता, परिवार और पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को हर कोई UK07 Rider के नाम से जानता है। अनुराग इन वक्त अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग ने अपने परिवार पर उन्हें मानसिक उत्पीड़न देने का आरोप लगाया और कहा कि घरवालों की वजह से वो काफी वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। वहीं, अब उनकी हालत से काफी सुधार है। ऐसे में अब यूट्यूबर ने फैंस को तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी चोट दिखाई है। उनकी चोट देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं।

अनुराग की कमर पर दिखा बड़ा टांका

दरअसल, अनुराग डोभाल ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी चोट लगी तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें फिर से YouTube वीडियो डालना शुरू कर देना चाहिए, ताकि वह अपनी नई शुरुआत दिखा सकें। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुराग की कमर पर एक बड़ा टांका दिख रहा था, साथ ही एक्सीडेंट के दौरान लगी खरोंच के निशान भी दिख रहे थे। एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में, अनुराग ने एक पोल की तस्वीर शेयर की जिसका टाइटल था, नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे? इस पोल में दो ऑप्शन दिए गए हैं- हां,अपने व्लॉग और इंस्टा शुरू करो; और 'जैसा आपको सही लगे'। YouTuber ने अपने जीवन के एक नए पड़ाव की शुरुआत करने से पहले अपने फॉलोअर्स से सुझाव मांगा।

अनुराग डोभाल

परिवार वाले या पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

इसके अलावा अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग अपने दोस्तों के साथ फार्म हाउस में नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त उन्हें नहलाते और उनकी देखभाल करते दिख रहे हैं। वहीं, अनुराग अपने दोस्तों के साथ इस खास पलों को देख काफी खुश हो रहो हैं। वो इस वीडियो में अनुराग की सेहत में काफी सुधार दिख रहा है।

एक अनाथ हूं आज

बता दें कि इससे पहले, अनुराग ने एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह अब ICU से बाहर हैं और लिखा था, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते में गया था वहां से आना नामुमकिन था। मेरे लिए यह सब एक चमत्कार से कम नहीं है। एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।