'जिंदगी के लिए लड़ रहे अनुराग', अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी तबीयत, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट
Anurag Health Worsen: यूके07 राइडर की हेल्थ को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं। अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। उनके मैनेजर ने बताया कि वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे, लेकिन अचानक फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

यूके07 राइडर के नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर उनके फैंस को लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि अनुराग की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था, लेकिन आज अनुराग की तबीयत फिर बिगड़ गई जिसके बाद एक बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुराग के मैनेजर ने फैंस से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने को कहा है।
अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने आज यानी 15 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट किया है। अनुराग के मैनेजर ने अनुराग की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- कल अनुराग भाई की स्थिति संभलने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे। दुर्भाग्यवश, उनके ट्रान्सफर के दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अब हम उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि उन्हें तुरंत मेडिकल अटेंशन मिल सके। वो इस वक्त अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।
अनुराग डोभाल के मैनेजर लगातार दे रहे हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने कल यानी 14 मार्च को बताया था कि अनुराग की हालत खराब हो रही है। एक्सिडेंट में अनुराग की लंग्स को नुकसान पहुंचा है और उन्हें निमोनिया हो गया है। रोहित ने कल फैंस से यूके07 राइडर अनुराग डोभाल की सलामती की दुआ मांगने को कहा था।
अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें, यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो अपलोड करके अपने परिवार पर आरोप लगाए थे कि इंटर कास्ट मैरिज की वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि हो सकता है ये उनका आखिरी वीडियो हो।
अनुराग डोभाल ने की थी सुसाइड की कोशिश
अनुराग की इस वीडियो को एक-दो दिन बाद ही अनुराग ने खतरनाक कदम उठाया। वो लाइव चैट पर आए, कुछ देर वो लाइव चैट पर कुछ देर अपनी आपबीति बताते रहे।इसके बाद वो कहते हैं- लेट्स गो फॉर द फाइनल राइड। अनुराग इसके बाद कार की स्पीड बढ़ा देते हैं और जान बूझकर अपनी गाड़ी को डिवाइडर में भिड़ा देते हैं। अनुराग के इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


