अनुराग डोभाल को इस फेमस इन्फ्लुएंसर ने दिया 'आईफोन 17', तोहफा देख इमोशनल हुए यूट्यूबर

Apr 04, 2026 07:35 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग ने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुराग के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अनुराग अपनी पत्नी और बेटे से मिले।

अनुराग डोभाल को इस फेमस इन्फ्लुएंसर ने दिया 'आईफोन 17', तोहफा देख इमोशनल हुए यूट्यूबर

बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को हर कोई UK07 Rider के नाम से जानता है। अनुराग इन वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग ने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुराग के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अनुराग अपनी पत्नी और बेटे से मिले। इस दौरान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब अनुराग को उनके दोस्त ने एक बेहद ही कीमती तोहफा दिया है, जिसे देखकर वो काफी इमोशनल हो गए।

अनुराग को तोहफे में मिला आईफोन 17

अनुराग डोभाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल कुमार नजर आ रहे हैं। अनिल, अनुराग के लिए आईफोन 17 प्रोमेक्स लेकर आए। अनिल का तोहफा देखकर अनुराग उसे लेने से साफ इनकार कर देते हैं, लेकिन काफी फोर्स करने के बाद यूट्यूबर को वो गिफ्ट लेना पड़ता है। इस दौरान अनुराग इमोशनल हो जाते हैं।

इमोशनल हुए अनुराग

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुराग डोभाल ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत इमोशनल हूं ऐप लोगो का इतना प्यार देख के इसके लिए @chikusam_official को धन्यवाद। आप जैसा परिवार इस बुरे वक्त में साथ है बयां नहीं कर सकता दैनिक व्लॉग जल्द ही।' बता दें कि एक्सीडेंट में अनुराग का फोन टूट जाता है।

रामनवमी पर मिली खुशखबरी

बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें बेटे के पैर नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर रितिका ने लिखा था, 'रामनवमी के मौके पर भगवान ने हमें एक प्यारा तोहरा दिया है। इसी के साथ रितिका ने डेट भी शेयर की है 27.3.2026 यानी उनके बेबी का जन्म रामनवमी, 27 मार्च को हुआ है।'

बेटे का हुआ ग्रैंड वेलकम

रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नवजात बेटे का पारंपरिक तरीके से स्वागत होता नजर आ रहा है। वीडियो में उनकी मां यानी बच्चे की नानी पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में उसका स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, हालांकि इस दौरान अनुराग डोभाल वीडियो में नहीं नजर आए हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।