आत्महत्या की कोशिश के विवादों के बीच अनुराग डोभाल के पिता ने उठाया ये बड़ा कदम, बेटे और बहू को संपत्ति से किया बेदखल

Mar 10, 2026 12:15 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल हादसे के वक्त अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV खुद चला रहे थे। उस वक्त उनकी कार का स्पीडोमीटर 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दौड़ रहा था। कार चलाने के साथ ही अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और वो काफी इमोशनल दिखे।

आत्महत्या की कोशिश के विवादों के बीच अनुराग डोभाल के पिता ने उठाया ये बड़ा कदम, बेटे और बहू को संपत्ति से किया बेदखल

बिग बॉस फेम और जाने माने यूट्यूब अनुराग डोभाल इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। UK07 Rider के नाम से फेमस अनुराग निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। लेकिन अब इन सबके बीच अब अनुराग डोभाल पर अब एक और मुसीबत आ पड़ी है। यूके राइडर को लेकर उनकी पिता ने एक बड़ा फैसला लिया है।

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है। दरअसल, अनुराग के पिता जगदंबा प्रसाद ने एक लोकल न्यूजपेपर में विज्ञापन देते हुए अपने बेटे-बहू को बेदखल करने का ऐलान किया। रेडिट पर न्यूजपेपर में छपा विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, 'मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल व पुत्रवधू ऋतिका चौहान डोभाल को अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं।'

अनुराग डोभाल

'वे स्वयं जिम्मेदार होंगे'

इस विज्ञापन में आगे लिखा है, 'भविष्य में इनके द्वारा किये गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे, मेरी व मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जगदंबा प्रसाद पुत्र नारायण दत्त डोभाल, निवासी प्लॉट नंबर 97 बी-ग्राम, कुलणा अठरवाला भानियावाला, देहरादून, उत्तराखंड।' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

अनुराग ने अपने ही परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग रोते नजर आ रहे थे। उन्होंने दावा किया था क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट शादी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा था कि ये शायद उनका आखिरी वीडियो हो। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और परिवार के लोग होंगे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।