Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Upcoming Twits Raahi to Instruct Her Mother in Next Episode
Upcoming Twits: अनुपमा की बेटी फिर दिखाएगी अपना असली रंग, कॉल करके मां को देगी यह आदेश

Upcoming Twits: अनुपमा की बेटी फिर दिखाएगी अपना असली रंग, कॉल करके मां को देगी यह आदेश

संक्षेप:

Anupamaa Upcoming Twits: राही जब देखेगी कि उसका ससुराल मुश्किल में है तो वह अपनी मां अनुपमा को कॉल करके उसे खरी-खोटी सुनाएगी और उसे आदेश देगी कि यहां आकर पापा को समझाइए कि आप सब कुछ ठीक करेंगी।

Jan 24, 2026 05:36 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Upcoming Twist: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रार्थना अपने पति अंश से मुंबई जाने को कहेगी। दरअसल प्रार्थना अकेली बैठी होगी जब तोषू और पाखी आकर उससे कहेंगे कि तुम अपने घर क्यों नहीं चली जातीं? वहां इतना ऐश-ओ-आराम है और तुम्हारा ध्यान रखने के लिए भी लोग होंगे। तभी अंश वहां आ जाएगा और तोषू-पाखी पर चिल्लाएगा। वो कहेगा कि आप इस घर में एक पैसे का काम नहीं करते और ना ही प्रार्थना का ध्यान रखते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तोषू-पाखी करेंगे यह घटिया हरकत

अंश पूछेगा कि फिर आप लोग क्यों पूरे वक्त उससे वापस जाने को कहते रहते हैं। तोषू कहेगा कि हम तो उसके भले के लिए कह रहे हैं। अंश कहेगा कि मैं हूं यहां पर प्रार्थना का ध्यान रखने के लिए, साथ ही साथ वह यह भी कहेगा कि उसे अभी अनुपमा के साथ होना चाहिए था, लेकिन फिर भी वो यहां पर है ताकि प्रार्थना का ध्यान रख सके। इस पर प्रार्थना कहेगी कि तुम अनु मां के पास जाओ, मैं यहां अपना ध्यान रखूंगी। तभी अनुपमा वीडियो कॉल पर अंश से कहेगी कि अगर कुछ करना है तो वहां पर अपना ध्यान रखो।

अनुपमा को यह आदेश देगी राही

उधर राही अपनी मां के पास कॉल करेगी और अनुपमा को जमकर सुनाएगी। वह अपनी मां पर सारा ठीकरा फोड़ देगी कि उसकी वजह से आज उसका घर-परिवार खतरे में है। राही अपनी मां को आदेश देगी कि यहां आकर सब कुछ ठीक कीजिए और पापा से कहिए कि आप सब ठीक कर देंगी। यह कहकर राही कॉल काट देगी और अनुपमा को यह टेंशन हो जाएगी कि क्या करे। अनुपमा बहुत देर सोचने-विचारने और जस्सी-सरिता से बात करने के बाद तय करेगी कि वह जाएगी और फाइनली कोठारी मेंशन पहुंच जाएगी। लेकिन यहां पहुंचकर भी उसे मुश्किलें ही झेलनी पड़ेंगी। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दु्स्तान के साथ।

ये भी पढ़ें:क्या कोठारियों का साथ देगी अनुपमा? राही-माही बनाएंगी भावनात्मक दबाव
ये भी पढ़ें:Anupamaa: अनुपमा लेगी भारती से यह वादा, पराग को जमकर लताड़ेगी मीता
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।