Anupamaa Twists: कॉम्पटिशन में चीटिंग करेगी श्रुति, गौतम की वजह से आएगा महाट्विस्ट
Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कई धमाकेदार ट्विस्ट। गौरम गांधी की वजह से बदलेंगे कॉम्पटिशन के समीकरण।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने को हैं। श्रुति को इनवेस्टर्स का फोन आएगा। वह उससे प्रॉफिट को लेकर सवाल करेंगे और अपना हाथ खींचने की धमकी देंगे। वह आश्वासन देगी कि उसकी वजह से कभी किसी बिजनेस में नुकसान नहीं हुआ है, तो फिर अनुज कैफे को अभी वक्त ही कितना हुआ है। इससे पहले कि श्रुति कुछ कह पाए, इनवेस्टर फोन काट देगा। श्रुति गुस्से में अपना फोन फेंककर मारेगी और दरवाजे से अंदर आ रहा गौतम गांधी फोन कैच कर लेगा। वह मौका पाकर श्रुति के दिल में और नफरत भरने और आग में घी डालने का काम करेगा।
आग में घी डालेगा गौतम गांधी
गौतम गांधी कहेगा कि श्रुति जी क्या हुआ जो बिजनेस में नुकसान हो गया। पैसा तो हाथों की धूल है, आता-जाता रहेगा। वह कहेगा कि दिक्कत यह है कि आप रिश्तों में भी घाटे का सौदा कर रही हैं। आपने अपने बेटी-दामाद के लिए क्या नहीं किया, इतना बड़ा दांव खेला, लेकिन आपकी बेटी तो एक बार फिर से अनुपमा जी की गोद में जा बैठी है। आपका दामाद तो पहले ही राउंड में आपको इतनी भली-बुरी और इतनी सारी बातें सुना गया, फिर अब तो दूसरा राउंड है। चलिए कम से कम मैं तो आपका शुभचिंतक हूं।
गौतम समझाएगा क्या है मुश्किल
श्रुति कहेगी कि आप जैसा शुभचिंतक मिसेज कोठारी को ही मुबारक हो। रही बिजनेस की बात तो प्रेम यह कॉम्पटिशन जीतकर मेरे लॉस को प्रॉफिट में बदल देगा। इस पर गौतम हंसेगा कि आपके लिए यह कॉम्पटिशन मजाक बन चुका है। आपको यह अहसास ही नहीं हो रहा है कि ख्याति, परी और राही हैं तो आपकी टीम में, लेकिन उनका दिल अनुपमा की तरफ है, ऐसे में वो कम तक वफादारी निभाएंगी कहना मुश्किल है।
श्रुति खाएगी किसी भी हाल में जीतने की कसम
गौतम जब कहेगा कि मैं तो कह रहा हूं अभी से USA की टिकट करवा लीजिए तो श्रुति गुस्से में बौखलाकर ग्लास तोड़ने लगेगी। वह कहेगी कि वह प्रेम को जिताने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और राही-प्रेम को लेकर ही यहां से अमेरिका वापस जाएगी। गौतम खुश होगा, क्योंकि वह यही चाहता है कि किसी तरह श्रुति प्रेम-राही को लेकर इस घर से चली जाए, ताकि प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी में उसका हिस्सा बढ़ जाए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


