
Twists: भारती को अनुपमा के खिलाफ यूज करेगी रजनी, चॉल तोड़ने के लिए बनाया यह शातिर प्लान
भारती जो कि हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा अनुपमा के खिलाफ खड़ी रही है, उसे रजनी ने बड़ी आसानी से अपने साथ कर लिया है। अब वही भारती अनुपमा के खिलाफ लड़ती नजर आएगी।
Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के दर्शक लंबे वक्त से उस क्लाइमैक्स का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी भूमिका मेकर्स बीते कई हफ्तों से बना रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बिल्डर के अनुपमा के घर समेत पूरी चॉल को गिराने वाले ट्विस्ट के बारे में। अनुपमा को इस बात की अभी भनक तक नहीं है कि चॉल को गिराने का षड्यंत्र उसकी बचपन की दोस्त रजनी और समधि पराग कोठारी ने ही मिलकर बनाया है। अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनुपमा अपने घर और चॉल को बचा पाएगी?
रजनी ने बनाया है यह शातिर प्लान
अनुपमा अभी प्रार्थना की गोदभराई का हिस्सा बनने के लिए अहमदाबाद आई हुई है और उधर मुंबई में रजनी जितना जल्दी हो सके अपना काम निपटाने की कोशिश में लगी हुई है। वह चाहती है कि अनुपमा के वापस आने से पहले चॉल को गिरा दिया जाए, ताकि अनुपमा की मौजूदगी में फिर कोई नया हंगामा ना हो जाए। इंडिया फोरम ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आगे कहानी में दर्शकों को क्या ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। अनुपमा अपनी साजिश को इस तरह अंजाम देना चाह रही है कि सारा आरोप अनुपमा पर आ जाए।
1 तीर से दो निशाने लगाएगी रजनी
रजनी हर कदम फूंक-फूंक कर बढ़ा रही है और चाहती है कि चॉल के लोगों को अनुपमा के खिलाफ भड़का दिया जाए। इससे एक तीर से दो निशाने लग जाएंगे। एक तरफ उसे चॉल के लोगों को जवाब नहीं देना पड़ेगा, और दूसरी तरफ अनुपमा को विलेन बनाकर वो लोगों की नजर में भली बनी रहेगी। इतना ही नहीं रजनी कुछ ऐसा गेम खेलेगी कि भारती को अपनी साइड कर लेगी और अनुपमा यह देखकर दंग रह जाएगी कि हर अच्छी-बुरी घड़ी में उसके साथ खड़ी रही भारती अचानक उसके खिलाफ खड़ी हुई है।
रजनी को अपनी मां कहेगी भारती
दर्शकों के लिए यह काफी रोमांचक रहने वाला है क्योंकि भोली-भाली भारती पहली बार एग्रेसिव और ग्रे शेड किरदार में नजर आएगी। अनुपमा यह देखकर हैरान रह जाएगी कि रजनी को भारती अपनी सास नहीं बल्कि अपनी मां बताएगी। लेकिन देखना यह भी होगा कि क्या जस्सी-सरिता और चॉल के बाकी लोगों में से कोई इस बार अनुपमा का साथ देगा? क्योंकि पिछली बार जब पूरी चॉल अनुपमा के खिलाफ खड़ी थी तब सिर्फ भारती ने ही उसका साथ दिया था, लेकिन इस बार भारती भी अनुपमा के खिलाफ है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




