Twists: राही के खिलाफ प्रेम को भड़काएगा गौतम, मायके-ससुराल के बीच पिसेगी छोटी अनु!
Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा का एक फैसला उसकी बेटी राही की जिंदगी में तूफान ले आया है। इधर वसुंधरा कोठारी कसम खाए बैठी है कि वो दोनों मां-बेटी को सड़क पर लाकर दम लेगी, उधर गौतम भी अपना पूरा जोर लगा रहा है कि प्रेम को राही के खिलाफ भड़का दे।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। गौतम जो कि पहले से ही अनुपमा से चिढ़ा हुआ है, उसे अप प्रेम का रेस्त्रां बर्बाद होता देखकर घर में आग लगाने का मौका मिल जाएगा। एक तरफ वह इस मौके का फायदा उठाकर घर में अपनी जगह पक्की करेगा, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को कई मोर्चों पर शिकस्त देने की कोशिश करेगा। वह प्रेम को यह कहकर भड़काएगा कि राही जानबूझकर यह सब कर रही है। गौतम प्रेम के मन में यह बात बैठा देगा कि राही ने ही अपनी बॉस से कहकर अनुपमा को इंस्पेक्शन के लिए भेजा था ताकि वह प्रेम का रेस्त्रां बंद करवा सके। वह राही की तुलना माही से करेगा, जिससे प्रेम और राही के बीच गलतफहमियां और गहरी हो जाएंगी।
वसुंधरा ने खाई मां-बेटी को सड़क पर लाने की कसम
वसुंधरा कोठारी भी चुप बैठने वालों में से नहीं है। वह प्रेम की हालत देखकर इतनी नाराज होगी कि उसने अनुपमा और राही को बर्बाद करने की कसम खा ली है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा न सिर्फ राही को घर से निकालने की धमकी देगी, बल्कि वह अनुपमा के करियर पर भी वार करेगी। वह साफ कहेगी कि राही अपने ससुराल के बजाय अपनी मां का साथ देकर गद्दारी कर रही है। वसुंधरा कोठारी परिवार के सामने अनुपमा और राही को बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
प्रेरणा को मिलेगा रजनी का साथ, अनुपमा की जाएगी नौकरी
उधर प्रेरणा का अनुपमा से रिश्ता तोड़ना तो सिर्फ शुरुआत है। फैन थ्योरीज की मानें तो अपकमिंग एपिसोड में प्रेरणा, अनुपमा के खिलाफ लीगल एक्शन भी ले सकती है। उसे लगता है कि अनुपमा ने रजनी का बदला लेने के लिए यह सब किया है। प्रेरणा अब अनुपमा को अपनी सबसे बड़ी दुश्मन मानती है। वह कोशिश करेगी कि अनुपमा को नौकरी से निकलवा दे। अनुपमा एक तरफ अपने बच्चों को खो रही है और दूसरी तरफ उसकी ईमानदारी ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है।
मायके और ससुराल के बीच पिसकर रह गई राही
इस पूरे ड्रामे के बीच सबसे बुरी हालत राही की है। एक तरफ उसकी मां है जिसने सच का साथ दिया और दूसरी तरफ उसका पति जिसके सपने टूट गए। अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि राही (छोटी अनु) किसका साथ देगी और उसे अपनी मां के फैसलों की वजह से क्या कुछ झेलना पड़ेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में आगे और कौन से उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


