Twists: अनुपमा की बेटी राही का टूटेगा हाथ, वसुंधरा की बर्थडे पार्टी में आएगा यह ट्विस्ट

Feb 07, 2026 06:00 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa upcoming twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में वसुंधरा कोठारी के बर्थडे के दौरान एक्सीडेंट हो जाएगा और राही का हाथ टूट जाएगा। इसी वजह से अनुपमा को एक बड़ा फैसला लेना पड़ेगा।

Twists: अनुपमा की बेटी राही का टूटेगा हाथ, वसुंधरा की बर्थडे पार्टी में आएगा यह ट्विस्ट

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी की बर्थडे पार्टी के दौरान एक मेजर ट्विस्ट आएगा। होगा यह कि जब अनुपमा और पार्टी में शामिल सभी लोग डांस कर रहे होंगे, तभी राही का संतुलन बिगड़ेगा और वह धड़ाम से गिरेगी। उसके पांव में तो चोट आएगी ही, लेकिन साथ ही उसकी कलाई में भी हेयर लाइन फ्रैक्चर हो जाएगा। राही जब खुद पर नाराज होगी कि अभी उसे परिवार का सपोर्ट करना था तो वह चोट लगाकर बैठ गई है, तो घर वाले उसे समझाएंगे कि प्रार्थना का ध्यान रखने के लिए लोग हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बर्थडे पार्टी में गिरने से टूटा राही का हाथ

इसी बीच प्रेम का फोन बजेगा और मैसेज देखने पर उसे पता चलेगा कि उसके पास दिल्ली से इनविटेशन आया है। यह इनविटेशन उसी मीटिंग के लिए होगा, जिसका हिस्सा बनकर प्रेम अपने बिजनेस के लिए फंड रेज करना चाहता है। राही उसे जाने को कहेगी, लेकिन प्रेम यह कहते हुए मना कर देगा कि वह राही को इस हाल में छोड़कर नहीं जाएगा। बात घूम-फिरकर अनुपमा पर आ जाएगी। राही उससे रुकने को कहेगी, प्रेम भी जिद करेगा, लेकिन अनुपमा मन ही मन एक अलग ही उलझन में होगी जिसे वो किसी से नहीं कह पा रही है।

अनुपमा को खाए जा रही यह फिक्र

अनुपमा मन ही मन यह सोच रही होगी कि अगर मां बेटी के ससुराल में एक दिन भी रुक जाए तो लोग ताने मारने से नहीं चूकते हैं, फिर वो यहां कैसे रुक सकती है। राही की तबीयत और प्रेम के बिजनेस पर आ रही मुसीबत को ध्यान में रखते हुए अनुपमा कहेगी कि अगर वसुंधरा जी और पराग जी अनुमति देंगे तो वह यहां प्रेम के लौटने तक रुक सकती है। प्रेम और राही की खुशी का ठिकाना नहीं होगा, वहीं वसुंधरा और पराग मन मारकर अनुपमा को रुकने के लिए कह देंगे। लेकिन मन ही मन उसे यह फिक्र खाए जा रही है कि कहीं उसके यहां रुकने की वजह से कुछ गड़बड़ ना हो जाए।

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।