Anupamaa Twists: प्रेरणा के सच से अनजान है राही, कपिल को ऐसे ब्लैकमेल कर रही कीर्ति
Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही और प्रेरणा से जुड़ा एक ऐसा शॉकिंग सच सामने आएगा जिसके बारे में अभी तक राही को कोई अंदाजा नहीं है।

टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम मीटिंग के बाद अपनी पत्नी राही को वीडियो कॉल करेगा। प्रेम एक कैफे में प्रेरणा के साथ बैठा होगा और वहीं से वीडियो कॉल करेगा। राही को यह खुशखबरी सुनाते हुए प्रेम बहुत खुश होगा कि मीटिंग में सब कुछ अच्छा रहा और प्रिजेंटेशन के दौरान प्रेरणा ने कमाल कर दिया। वीडियो कॉल पर राही से बात करते हुए जब प्रेम अपने प्यार का इजहार कर रहा होगा तो प्रेरणा लगातार उसे निहार रही होगी। बाद में जब कॉल कटेगा तो प्रेम पूछेगा कि क्या हुआ, उसके चेहरे पर कुछ लगा है क्या, वह पूरे वक्त उसे क्यों देख रही थीं?
सफर के दौरान प्रेम पर फिदा हुई प्रेरणा
राही बात हंसी मजाक में उड़ा देगी। लेकिन जब दोबारा से राही का जिक्र आएगा तो प्रेम अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधने लगेगा और उसके चेहरे पर एक अजब सी खुशी होगी। वह कहेगा कि उसके चेहरे पर यह मुस्कान सिर्फ राही की वजह से आती है। प्रेरणा की आंखें छलक जाएंगी और पूछने पर वो बताएगी कि प्रेम कितना खुशकिस्मत है कि उसके पास राही है। वह कहेगी कि हर किसी के पास कोई ना कोई होता है, यहां तक कि माही के पास भी गौतम है, लेकिन उसकी जिंदगी में कोई नहीं है। प्रेरणा का अकेलापन सुनकर प्रेम बात को हंसी मजाक में डायवर्ट करेगा।
प्रेरणा को हो गया है प्रेम से प्यार
लेकिन वह नहीं समझ पाएगा कि प्रेरणा उसे पसंद करने लगी है। प्रेरणा बाद में कहेगी कि प्रेम आज भी उतना ही चार्मिंग है जितना उस वक्त हुआ करता था। यही वजह थी कि उसे उससे प्यार हो गया था। अनुपमा सीरियल में एक तरफ राही इस बात के अनजान है कि उसने अपने पति को प्रेरणा के साथ भेजकर गलती कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कीर्ति और कपिल से जुड़े कई राज भी सामने आएंगे। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब कीर्ति अपने पति के साथ बदतमीजी कर रही होगी तब कुछ शॉकिंग बातें सामने आएंगी।
कपिल को ब्लैकमेल कर रही है कीर्ति
कीर्ति अचानक से जब कहेगा कि वो जाकर अभी वसुंधरा को सब कुछ बता देगा तो कीर्ति दीवार पर सिर पटकने लगेगी। वह कपिल का कोई वीडियो सबके सामने लीक करने की धमकी देगी। कपिल के कदम ठिठक जाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि वह कौन सा वीडियो है। कपिल इस सवाल का जवाब खुद देगा। वह बताएगा कि वो फर्जी वीडियो जिसके दम पर तुम यह दिखाना चाहती हो कि गलत असल में तुम्हारे साथ हो रहा है। कपिल की आंखों में आंसू और डर होगा लेकिन कीर्ति किसी डायन की तरह खिलखिलाकर हंसती नजर आएगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



