Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Upcoming Twists Prarthna to Get Shocking Gift from Gautam Anu will Roar
Anupamaa Twists: अनुपमा की दहाड़ से थर्राएगा कोठारी निवास, गौतम देगा गोदभराई का यह तोहफा

Anupamaa Twists: अनुपमा की दहाड़ से थर्राएगा कोठारी निवास, गौतम देगा गोदभराई का यह तोहफा

संक्षेप:

Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक-दो नहीं बल्कि कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। जानिए आने वाले हैं कहानी में कौन से मोड़?

Jan 10, 2026 03:46 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक-दो नहीं बल्कि कई ट्विस्ट आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है जिसमें दिखाया गया है कि गोदभराई के दौरान मोटी बा बहुत ओछी हरकत करके फिर एक बार अपनी थू-थू करवाएंगी। जब प्रार्थना को तोहफे देने का वक्त आएगा तो गौतम एक बड़ा सा बॉक्स लेकर आएगा और कहेगा कि सबसे पहला गिफ्ट मैं दूंगा। गौतम आगे बढ़ते हुए प्रार्थना की गोद में एक बॉक्स रख देगा जिसे खोलने पर प्रार्थना के होश उड़ जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौतम गांधी देगा गोदभराई का यह तोहफा

जब वो और अंश पूछेंगे कि ये क्या है तो गौतम नहीं बल्कि मोटी बा जवाब देगी। वसुंधरा कोठारी बताएगी, "इन कागजों पर लिखा है कि प्रार्थना बच्चा होने के बाद जहां चाहे रह सकती है, लेकिन यह बच्चा इसी घर में रहेगा। और इस बच्चे के नाम के आगे गौतम जी का नाम लगेगा।" जाहिर है कि इसके बाद काफी हो हंगामा होगा, क्योंकि लीला और हंसमुख शाह के हावभाव देखने लायक हैं। अनुपमा, अंश और शाह परिवार के अन्य लोग भी शॉक्ड होंगे।

अनुपमा की दहाड़ से थर्राएगा कोठारी निवास

प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वसुंधरा कोठारी जाकर प्रार्थना की बांह पकड़ लेंगी और उसके साथ खींचतान करने लगेंगी। वो बार-बार वसुंधरा कोठारी से उनके साथ चलने को कहेंगी और लीला समेत बाकी लोग हैरत में होंगी। तब अनुपमा अपने रौद्र रूप में आ जाएगी और वसुंधरा कोठारी का हाथ छुड़ाकर उसे धक्का दे देगी। अनुपमा चिल्लाएगी- बस कीजिए। पराग कोठारी अनुपमा को गिरने से बचाएगी और तब अनुपमा जो कहेगी, उससे पूरा कोठारी मेंशन गूंज उठेगा।

बहू-बेटियों को ब्लैकमेल करेगा पराग

अनुपमा कोठारियों के सामने दहाड़ते हुए कहेगी, "यह अनुपमा जोशी डंके की चोट पर अपनी पोता बहू को उसकी ससुराल लेकर जा रही है, जिसमें दम हो वो रोककर दिखा दे।" बस बढ़ती देख पराग कोठारी दुपट्टा लेकर फर्श पर बिछा देगा और कहेगा, "जिसको भी अनुपमा जी की टीम में जाना है वो जाए। लेकिन उसके बाद, उसका कोठारी परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं रहेगा।" जाहिर है कि पराग अपनी बेटी प्रार्थना समेत तीनों बहुओं को भी इमोशनली ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने रिजेक्ट कर दी थी पद्मावत, भंसाली की चिढ़ देखकर फिर यूं की साइन
ये भी पढ़ें:बिग बॉस हाउस में होगी श्रेयस तलपड़े की एंट्री, दर्शकों के लिए क्या लाएंगे खास?
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।