
Anupamaa Twists: पाखी को होगा अपनी बेटी पर शक, जूलरी नहीं मिलने पर यूं खुलेगी पोल
Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल में ईशानी की चोरी अब पकड़ी जाने वाली है। वह अनुपमा के बाद अब अपनी मां पाखी से भी झूठ बोल देगी, लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट आएगा इस खास मौके पर।
Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मुंबई पहुंचने के बाद पाखी अपनी बेटी की आलीशान गाड़ी पर बहुत घमंड करेगी। लेकिन साथ ही साथ वह उसे इस बात के लिए डांटेगी भी, कि वह अभी तक लीड एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। ईशानी अपनी मां को जवाब देगी कि यहां मुंबई में छोटा सा रोल पाने के लिए भी लाखों लड़कियां ऑडिशन देती हैं। ईशानी की बातों से पाखी सहमत तो दिखेगी, लेकिन फिर वह उसकी गाड़ी को लेकर सवाल कर देगी।
पाखी को हुआ अपनी बेटी पर शक
ईशानी आंखें चुराती नजर आएगी और पाखी उसे समझाएगी कि अगर इस बार कुछ गड़बड़ हुई तो बहुत बड़ी मुसीबत हो जाएगी। पाखी पूछेगी कि यह गाड़ी तूने अपने पैसों से ही ली है ना? क्योंकि अगर इस बार कुछ गड़बड़ हुई तो मम्मी हम दोनों को नहीं छोड़ेंगी। ईशानी बिना कुछ कहे वहां से चली जाएगी और फिर पाखी कहेगी कि मैं तेरी मां हूं ईशानी और मुझे पता नहीं क्यों यह महसूस हो रहा है कि कुछ तो है जो ठीक नहीं है। माना जा रहा है कि पाखी को जल्द ही सच पता चल जाएगा।
अब खुलने वाली है ईशानी की पोल
लेकिन देखना यह होगा कि क्या सच पता चलने के बाद भी पाखी अपनी बेटी का साथ देगी? इधर पाखी को अपनी बेटी पर शक हो रहा है और उधर अनुपमा सरिता ताई से कहेगी कि वह आज वो गहने ले आए जो लॉकर में रखवाए थे। अनुपमा कहेगी कि मेहंदी संगीत हो गया, लेकिन आज के फंक्शन में भारती को असली जूलरी पहनाएंगे। लेकिन ना अनुपमा और ना ही सरिता को इस बात की भनक है कि गहने तो ईशानी ने जूलर के पास गिरवी रख दिए हैं। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




