
Anupamaa Twists: अनुपमा-पराग में होगा मुकाबला, मकर संक्रांति एपिसोड में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट
Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक ऐसे मोड़ से गुजरेगी जिसकी वजह से आगे की भूमिका तय होगी।
Anupamaa Exlusive Update: टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा मकर संक्रांति स्पेशल एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा अपनी बेटी राही की बात पर ध्यान दिए बगैर और बार-बार अपने अंदर की आवाज को सुनकर रजनी पर भरोसा करना जारी रखे हुए है, लेकिन इसका नतीजा उसे अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा। अनुपमा को लगातार यह लगा है कि वह सही कर रही है, लेकिन उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है, इसका अंदाजा उसे तब लगेगा जब रजनी के फैसलों का नतीजा जमीन पर नजर आने लगेगा।
आखिर किस बात को लेकर परेशान तोषू
इंडिया फोरम ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि कहानी में एक तगड़ा ट्विस्ट उस वक्त आएगा जब शाह और कोठारी परिवार एक साथ मकर संक्रांति मनाने जाएंगे। दोनों परिवारों के लोग एक साथ जमा होंगे और माहौल काफी पॉजिटिव होगा, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग अपनी साजिशों को अंजाम देने में लगे होंगे और कुछ लोगों के मन में अलग ही उथल-पुथल चल रही होगी। तोषू किसी बात को लेकर काफी परेशान होगा। अंश और प्रार्थना एक बार फिर करीब आएंगे और दोनों का प्यार सबकी नजर में भी आएगा।
पाखी ने फिर कर दी कोई बड़ी गड़बड़
परी और राजा को भी साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दोनों साथ मिलकर पतंग उड़ाएंगे और किंजल लगातार ईशानी पर नजर रखे होगी कि वो कुछ गड़बड़ ना करे। तोषू किस वजह से तनाव में है इस सवाल का जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन नोट किया जाएगा कि पाखी भी किसी वजह से बहुत ज्यादा परेशान है। कोई बात है जो उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही है। आखिर भाई-बहन ने मिलकर क्या नया गुल खिलाया है? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा।
पराग और अनुपमा में होगा कॉम्पटिशन
अपकमिंग एपिसोड का सबसे खास हिस्सा होगा पराग और अनुपमा के बीच का कॉम्पटिशन। दोनों के बीच पतंगबाजी का मुकाबला होगा जिसमें आधा परिवार एक तरफ होगा और आधा दूसरी तरफ, लेकिन क्या हंसी-मजाक और सेलिब्रेशन के बीच बहुत कुछ ऐसा होगा जो कहानी की आगे की भूमिका तय करेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




