Anupamaa Twists: अनुपमा के आगे खुलेगी कीर्ति की पोल, तोषू का धंधा चौपट करवाएगा राजा!

Feb 09, 2026 01:13 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि धीरे-धीरे कीर्ति की सारी पोल अनुपमा के सामने खुल जाएगी और उधर राजा ने पारितोष शाह का जीना हराम करना शुरू कर दिया है।

Anupamaa Twists: अनुपमा के आगे खुलेगी कीर्ति की पोल, तोषू का धंधा चौपट करवाएगा राजा!

टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राजा अपने ससुर पारितोष शाह के लिए सिर का दर्द बनता नजर आएगा। होगा यह कि शाह निवास पहुंचे परी और राजा अचानक तोषू के ऑफिस जा पहुंचेंगे। यहां पर जहां परी बापूजी के साथ वक्त बिता रही होगी, वहीं राजा जाकर तोषू की मदद करने की कोशिश करेगा। दिक्कत यह आएगी कि तोषू की मदद करने के नाम पर राजा क्लाइंट्स के सामने अपने ससुर की एक के बाद एक पोल खोलना शुरू कर देगा। तोषू के क्लाइंट भाग जाएंगे और वह परेशान होने लगेगा।

तोषू को नानी याद दिलाएगा उसका दामाद

राजा बार-बार कहेगा कि वह यहां मदद करने के लिए आया है, लेकिन तोषू के चेहरे पर 12 बज जाएंगे। क्योंकि वह समझ रहा है कि उसका दामाद मदद करने के नाम पर उसकी ही परेशानी बढ़ा रहा है। यह सीन काफी फनी रहने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अपकमिंग एपिसोड में आपको सिर्फ मौज-मस्ती और फन ही देखने को मिलेगा। अपकमिंग एपिसोड में आप यह भी देखेंगे कि राजा और परी के अचानक वापस शाह निवास चले जाने की वजह से वसुंधरा बहुत नाराज होगी और आग में घी डालने का काम करेगी कीर्ति।

कोठारियों को बेवकूफ बना रही है कीर्ति

वो बातों-बातों में बहुत कुछ कह जाएगी और आखिर में कहेगी- लेकिन मुझे क्या। आपका परिवार है, आप लोग समझिए। जहां कीर्ति बड़ी आसानी से पूरे कोठारी परिवार को बेवकूफ बना रही है और सबकी नजरों में बेचारी बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ एक-एक करके अनुपमा के सामने कीर्ति की पोलें खुलनी शुरू हो गई हैं। अनुपमा समझने लगी है कि अगर कीर्ति का पति इतना ही बुरा है तो वह कभी भी कुछ ऐसा करता नजर क्यों नहीं आता। वह अक्सर शांत और डरा हुआ सा क्यों रहता है। साथ ही कीर्ति हमेशा क्यों खुद को विक्टिम दिखाने की कोशिश करती हैं लेकिन कुछ सवालों पर अटक जाती है।

अनुपमा के सामने खुलेगी कीर्ति की पोल

अनुपमा जब कीर्ति के साथ शॉपिंग करने गई होगी तो वहां पर वो पार्क में कपिल को अपनी मां के साथ देखेगी। अनुपमा को यह समझते वक्त नहीं लगेगा कि दाल में कुछ काला है। क्योंकि जब कीर्ति कपिल और उसकी मां के पास पहुंचेगी तो दोनों के चेहरों का रंग उड़ जाएगा। दोनों बहुत डरे हुए होंगे। बाद में अनुपमा यह भी देखेगी कि कपिल की मां मंदिर में रो रही है और ऑटो वाले से उसे वृद्धाश्रम छोड़ने को कह रही है। इन सारी कड़ियों को जोड़कर देखने से अनुपमा को यह समझते देर नहीं लगेगी कि कीर्ति सिर्फ विक्टिम होने का ढोंग कर रही है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।