Anupamaa Twists: वसुंधरा से भी शातिर निकली कीर्ति, घर में कुछ अजीब नोटिस करेगी अनुपमा

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल के नए एपिसोड में आप देखेंगे कि कुछ घटनाओं की वजह से अनुपमा को कीर्ति पर शक होने लगेगा। उसे समझ में आने लगेगा कि वह चीजों को जैसा दिखा रही है असल में सब कुछ वैसा नहीं है।

Anupamaa Twists: वसुंधरा से भी शातिर निकली कीर्ति, घर में कुछ अजीब नोटिस करेगी अनुपमा

Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही से मुलाकात करके प्रेम मीटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो जाएगा। जाने से पहले वह अनुपमा से भी मिलेगा। प्रेम के जाने के बाद राही और अनुपमा साथ में थोड़ा वक्त बिताएंगी और पुराने दिनों को याद करेंगी। राही को इस बात का अहसास है कि उसकी मां यहां पर आराम से नहीं है, लेकिन फिर भी वह चाहती है कि वह ये मौका जाने ना दे। राही और अनुपमा कुछ खूबसूरत यादें बनाएंगी। बाद में जब अनुपमा अपनी बेटी के लिए किचन में दूध बनाने गई होगी तो कुछ अजीब नोटिस करेगी।

कुछ अजीनब नोटिस करेगी अनुपमा

अनुपमा का ध्यान इस बात पर जाएगा कि कीर्ति का पति कपिल किचन में दूध गर्म कर रहा है। अनुपमा को वहां देखकर कपिल हड़बड़ा जाएगा और खुद ही सफाई देने लगेगा कि कीर्ति को सोने से पहले इलायची वाला दूध चाहिए होता है इसलिए वो लेने आया था। अनुपमा मदद के लिए हाथ बढ़ाएगी लेकिन वो मना कर देगा और वहां से चुपचाप चला जाएगा। अनुपमा को यह सब अजीब इसलिए लगा था क्योंकि वसुंधरा कोठारी ने उसे बताया था कि कीर्ति का पति उसके साथ अत्याचार करता है और सास भी परेशान करती है।

कीर्ति कर रही है पति पर अत्याचार

अनुपमा इस सब पर खास ध्यान नहीं देगी और दूध लेकर वहां से जाने लगेगी। जब वो कीर्ति के कमरे के सामने से गुजर रही होगी, तभी वह अंदर से झगड़े की आवाज सुनेगी। कीर्ति जोर-जोर से अपने पति पर चिल्ला रही होगी। अनुपमा के कदम वहीं ठिठक जाएंगे। वो सुनेगी कि कीर्ति अपने पति पर इस बात के लिए चिल्ला रही है कि उसने जिस तरह कहा था वो उस तरह से दूध बनाकर नहीं लाया है। लेकिन तभी बाहर अनुपमा का फोन बजेगा और कीर्ति समझ जाएगी कि कोई कमरे के बाहर खड़ा उनकी बातें सुन रहा है।

वसुंधरा से भी शातिर निकली कीर्ति

कीर्ति तुरंत बात पलट देगी और यह ढोंग करना शुरू कर देगी कि कपिल ही उसके साथ अत्याचार कर रहा है। वह जैसे ही बाहर निकलेगी तो अनुपमा खड़ी होगी, अनुपमा उससे पूछेगी कि वह ठीक तो है? कीर्ति फिर से वही बात कहेगी कि लेकिन इस अंदाज में ताकि अनुपमा को लगे कि कपिल ही उसके साथ गलत कर रहा है। अनुपमा कमरे के अंदर झांककर देखेगी कि कपिल की बाजू पर चोट का निशान होगा और वह जमीन पर पड़े कांच के टुकड़े बीन रहा होगा। अनुपमा को हैरानी होगी कि अगर कपिल उसके साथ गलत कर रहा है तो वह खुद ही चीजें संभालने की कोशिश क्यों कर रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।