
Anupamaa Twists: अनुपमा की वजह से मौत के मुंह में जाएगी भारती, ईशानी को फिर लगी ड्रग्स की लत!
Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशानी फिर एक बार अपने घमंड और नखरों के चलते मुश्किल में पड़ जाएगी।
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा देर रात तक ईशानी का इंतजार करती रहेगी, लेकिन वो नहीं आएगी। उसे फिक्र होने लगेगी तो वह इस बारे में परी से बात करेगी। परी पूछेगी कि क्या आपने उसे सेट पर डांटा था? अनुपमा पूरी बात बताएगी और यह भी बताएगी कि उसने ईशानी को बहुत जोर से डांट दिया था। परी अंदाजा लगाएगी कि कहीं वो अपनी दोस्तों के साथ पार्टी तो नहीं करने चली गई होगी? इस पर अनुपमा को भी शक होगा।
अनुपमा की वजह से फिर बिगड़ी ईशू
फैन थ्योरीज की मानें तो ईशानी फिर एक बार ड्रग्स लेना शुरू कर देगी और इसका नुकसान यह होगा कि फिर एक बार पाखी सारा आरोप अनुपमा पर मढ़ देगी। क्योंकि ईशानी सेट पर स्टार्स वाले नखरे दिखा रही थी और काम की तौहीन कर रही थी, ऐसे में अनुपमा ने उसे सबके सामने जमकर लताड़ा। ईशानी इसे अपनी बेइज्जती मानेगी और सोचेगी कि वो इतनी बड़ी स्टार है और उसकी नानी ने इस तरह उसे सबके सामने जलील किया। लेकिन क्या वो फिर एक बार अपनी मां जैसी हरकतें करेगी या समझदारी दिखाएगी यह जल्द ही पता चलेगा।

फिर ड्रग्स के दलदल में उतरेगी ईशानी
साथ ही यह भी देखना होगा कि अगर ईशानी फिर एक बार ड्रग्स के दलदल में उतरती है तो अनुपमा इस बार उसे कैसे बाहर ला पाएगी? क्योंकि इस बार तो उसकी नाराजगी भी अनुपमा के साथ ही है। नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि रजनी की बातों पर भरोसा करते हुए अनुपमा भारती की शादी वरुण के साथ पक्की कर देगी। लेकिन वरुण और रजनी जो कि पहले ही यह तय कर चुके हैं कि उन्हें भारती की जरूरत सिर्फ अपने फायदे के लिए है, उनके इरादे जाहिर तौर पर नेक नहीं हैं।
भारती की जिंदगी नर्क बना देगा वरुण
भारती को भी प्रार्थना की तरह शादी के बाद बहुत कुछ झेलना पड़ेगा। क्योंकि वरुण भी एक बिगड़ा हुआ लड़का है और वह अपनी मां के साथ मिलकर भारती का इस्तेमाल किसी मोहरे की तरह करना चाहता है। लेकिन क्या इसके बाद अनुपमा उन्हें माफ करेगी? रजनी ने तो मिलकर उस टॉवर का नाम भी तय कर दिया है जिसे पूर्वीछाया चॉल तोड़कर बनाया जाएगा। लेकिन दर्शक यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि अनुपमा के करीबियों को जब रजनी हर्ट करेगी तो वह किस तरह इतनी बड़ी राजनेता से बदला लेगी? क्या वह खुद राजनीति में उतरेगी?

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




