Twists: श्रुति बंद कराएगी अनुपमा के कैफे की पानी सप्लाई, दामाद जी को अभी भी नहीं आ रही है अक्ल
Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा से नहीं जीत पाएगी तो श्रुति उसके कैफे की पानी सप्लाई बंद करवा देगी। इतना ही नहीं, वह अनुपमा के वेंडर को डबल पैसा देना शुरू करेगी, ताकि वो अनुपमा को माल बेचना बंद कर दे।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में श्रुति बदले की आग में जलती हुई घटियापन और नीचता की सारी हदें पार कर जाएगी। हैरत तो उसे तब होगी, जब वो देखेगी कि उसके इतना सब करने के बाद भी अनुपमा के चेहरे पर मुस्कान है। श्रुति देखेगी कि अनुपमा इतने सब के बाद भी बजाए पलटवार करने के, खामोशी से मुश्किलों का सामना कर रही है और लगातार जीत की तरफ बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं।
जीत के लिए श्रुति का एक और घटिया प्लान
श्रुति एक दिन खिसिआई हुई अनुज कैफे में घुसेगी। राही और प्रेम खाली टेबल्स पर बैठे ग्राहकों का इंतजार कर रहे होंगे। श्रुति झल्लाई हुई आएगी और कहेगी कि इस कैफे में घुसने से पहले इस गली में घुसना पड़ता है। वह कहेगी कि रोज अनुपमा के कैफे में सुबह-सुबह इतनी भीड़ देखकर उसका मूड ऑफ हो जाता है। आगे श्रुति राही-प्रेम से जो कहेगी उसे सुनकर दोनों खामोश हो जाएंगे। उन्हें महसूस होगा कि श्रुति न सिर्फ खुद गलत कर रही है, बल्कि उन्हें भी गलत राह पर चलने को कह रही है। हालांकि दोनों खामोश रहेंगे।
बंद करवाएगी अनु के कैफे की पानी सप्लाई
श्रुति कहेगी कि अब से वो जहां से कैफे के लिए सामान खरीदा करते थे, वहां से खरीदने की बजाए अनुपमा के वेंडर से सामान खरीदा करेंगे। श्रुति सुझाव देगी कि हम अनुपमा के वेंडर को डबल पैसे देकर सामान लेंगे, इससे वो अनुपमा को सामान देना बंद कर देगा। प्रेम दो पल सोचने के बाद श्रुति की हां में हां मिला देगा और कहेगा कि कॉम्पटिशन में सब जायज है। जबकि असल में वो किसी भी कीमत पर जीतकर खुद को साबित करना चाहता है। राही खामोश रहेगी क्योंकि उसे महसूस हो जाएगा कि वो गलत कर रही है। इतना ही नहीं श्रुति 'लव यू जिंदगी' कैफे की वॉटर सप्लाई भी बंद करवा देगी। हालांकि इस बारे में वो राही और प्रेम को नहीं बताएगी।
दामाद जी को अभी भी नहीं आ रही है अक्ल
नतीजा यह होगा कि अनुपमा के कैफे के ग्राहक खाना देरी से आने की वजह से अनुज कैफे में जाने लगेंगे। दरवाजे पर ही ग्राहकों के स्वागत को खडे़ श्रुति और अनुपमा के दामाद जी (प्रेम) का सीना 56 हो जाएगा। वो घमंड और अकड़ में ऐसा दिखाएंगे कि जाने कितनी बड़ी जीत हासिल की हो। इसी दौरान वसुंधरा भी आ पहुंचेगी और अपने पोते प्रेम की बलाएं लेने लगेगी। लेकिन फिर कुछ ऐसा होगा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। शाह परिवार के सभी लोग एक साथ आ जमा होंगे और ढेरों बाल्टियों और पाइपों से कैफे में पानी पहुंचाने लगेंगे। अनुपमा यह भी तय करेगी कि वो किसी दूसरे वेंडर से सामान खरीदेंगे जो सस्ते में दे। यह सब देखकर श्रुति और प्रेम के सीने पर सांप लोटने लगेंगे।
अनुपमा जीतेगी और मुंह की खाएगी श्रुति
वसुंधरा कहेगी कि ये शाह परिवार के लोग कितने दोगले हैं, हमेशा एक दूसरे से कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ते हैं। लेकिन जब मुसीबत आती है तो एकजुट हो जाते हैं। प्रेम-राही को समझ नहीं आएगा कि पानी की सप्लाई किसने कटवाई है, लेकिन वहीं खड़ा गौतम सब समझ जाएगा और श्रुति की तरफ देखते हुए कहेगा कि लगता है किसी ने पानी की सप्लाई कटवा दी है। मिनट भर में अनुपमा के कैफे में नए ग्राहक आने शुरू हो जाएंगे जिन्हें वो असल सिचुएशन बताकर दिल जीत लेगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


