Upcoming Twist: अनुपमा के साथ बनाया जाएगा यह प्लान, शुरू हो गया रजनी देसाई का खराब टाइम

Jan 31, 2026 04:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Upcoming Twist: वरुण अपनी गलती का अहसास होने के बाद भारती को लेकर अनुपमा के खेमे में आ चुका है। बाकी लोग पहले ही उसके साथ हैं। ऐसे में अब रजनी को उसके किए की सजा किस तरह मिलेगी? जल्द ही पता चलेगा।

Upcoming Twist: अनुपमा के साथ बनाया जाएगा यह प्लान, शुरू हो गया रजनी देसाई का खराब टाइम

Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल में जब वरुण को इस बात का पछतावा होने लगेगा कि उसने अपनी मां की बातों में आकर अनजाने में अपनी ही बहन को जिंदा जला दिया है, तो वह गु्स्से से भर उठेगा। वह रजनी देसाई पर चिल्लाएगा और उसे कोसेगा। वह खुद को धिक्कारेगा कि क्यों उसने ऐसी मां की कोख से जन्म लिया। इस बीच भारती भी घर में शोर-शराबा सुनकर आ जाएगी और हंगामे की वजह पूछेगी। वरुण उसे बताएगा कि कैसे रजनी ने उसके हाथों चॉल में एक घर जलवाया जिसमें उसकी ही सगी बहन जिंदा जल गई है।

घर छोड़कर चले जाएंगे वरुण-भारती

भारती का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा, वह फूट-फूटकर रोने लगेगी, लेकिन साथ ही साथ बहुत गुस्से में भी होगी। भारती को याद आएगा कि कैसे उसने अनुपमा का साथ ना देकर रजनी का साथ दिया और उसका उसे यह सिला मिल रहा है। भारती ने कहा, "मैं तो खुश थी कि मुझे एक नई मां मिली है, लेकिन मां ऐसी नहीं होती है।" वरुण को अपनी गलती का पछतावा होगा और वह भारती के सामने अपनी गलती स्वीकार भी करेगा। गुस्से में भारती घर छोड़कर जाने की बात कहेगी और रजनी उसके पैरों में पड़ जाएगी, गिड़गिड़ाने लगेगी।

चौखट पर गिड़गिड़ाती रह जाएगी रजनी

वरुण कहेगा कि भारती अगर मैं इस घर में इस औरत के साथ एक पल भी और रहा तो घुटन से मर जाऊंगा, मुझे अपने साथ ले चलो। भारती और वरुण दोनों रजनी का घर छोड़कर चले जाएंगे और वह चौखट पर रोती-बिलखती रह जाएगी। उधर अनुपमा को जब होश आएगा तो प्रेरणा उसे बताएगी कि यह घर में आग लगाने वाला काम रजनी ने किया है और कोई ऐसा कर ही नहीं सकता। अनुपमा पहले तो यह मानने को तैयार नहीं होगी, लेकिन फिर जब भारती और वरुण आकर उन्हें सच बताएंगे तो अनुपमा को मानना पड़ेगा।

रजनी की सारी पोल खोल देंगे वरुण-भारती

वरुण और भारती आकर खुद उन्हें वो सब बताएंगे जिस पर पहले तो अनुपमा समेत बाकी लोगों को भी यकीन नहीं होगा, लेकिन फिर जब हकीकत उनके सामने आएगी तो उनकी आंखें फटी रह जाएंगी। वरुण बताएगा कि यह पाप उसकी मां ने किया था लेकिन इस पाप को अंजाम देने वाले हाथ उसके थे। वरुण अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा और कहेगा कि उसे हर सजा मंजूर है। भारती बताएगी कि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। भारती, जस्सी, प्रेरणा और वरुण खुद अनुपमा से कहेंगे कि उन्हें रजनी को सजा देनी ही चाहिए। सभी मिलकर यह प्लान बनाएंगे कि रजनी की सबसे बड़ी सजा यही होगी कि वो खुद अपनी गलती का अहसास करे और पछतावा करे। लेकिन यह सब किया कैसे जाएगा? इसकी प्लानिंग और लागू किया जाना बहुत मजेदार प्रोसेस होगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।