Anupamaa Twists: रजनी की बेटी पर गुंडे करेंगे हमला, बेचारी बनकर आएगी प्रेम के करीब

Feb 11, 2026 06:20 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल में आगे आप देखेंगे कि रजनी की बेटी प्रेरणा पर हमला हो जाएगा। प्रेम उसे बचाएगा और इसके बाद वह उससे और भी ज्यादा प्रभावित हो जाएगी।

Anupamaa Twists: रजनी की बेटी पर गुंडे करेंगे हमला, बेचारी बनकर आएगी प्रेम के करीब

टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में रजनी वाला चैप्टर खत्म होने के बाद अब नए ट्विस्ट खुलने शुरू हो गए हैं। एक तरफ जहां राही, प्रेम और प्रेरणा का लव ट्राएंगल लोगों के मन में जिज्ञासा बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी बना हुआ कि कीर्ति-कपिल वाली कहानी किस नतीजे पर पहुंचेगी। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इधर राही को अपने पति को लेकर अजीब सी बेचैनी हो रही होगी और उधर प्रेरणा धीरे-धीरे प्रेम के करीब आने लगी है। लेकिन यह सब हुआ कैसे? चलिए जानते हैं।

राही के मन में शक भर देगी माही

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे माही जाकर राही को समझाएगी कि प्रेरणा की नजरें प्रेम के ऊपर हैं। वो शुरू से ही प्रेम को पसंद करती रही है और अब मौका मिलते ही वो प्रेम को अपने वश में कर लेगी। राही कहेगी कि उसे अपने पति पर पूरा भरोसा है, लेकिन माही उसे समझाएगी कि किन वजहों से उसे अपनी की फिक्र करने की जरूरत है। माही कहेगी कि वो इसलिए प्रेरणा के इरादे अच्छी तरह जानती है क्योंकि वो खुद भी एक वक्त पर उसी जगह खड़ी हुई थी, जहां आज प्रेरणा खड़ी हुई है। जरा सी सिम्पैथी उसे किसी के प्रति आकर्षित कर दिया करती थी।

रजनी की बेटी पर हमला करेंगे गुंडे

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर दिल्ली में मीटिंग के बाद प्रेरणा और प्रेम बाजार में टहलने निकले होंगे। दोनों आइसक्रीम खाते हुए घूम रहे होंगे जब प्रेम प्रार्थना की तारीफ कर रहा होगा कि कैसे उसने मीटिंग में बहुत अच्छे से चीजें संभालीं। जब कुछ पल के लिए प्रेम इधर-उधर होगा तभी कुछ गुंडे प्रेरणा पर हमला कर देंगे। प्रेरणा पहले तो बहुत गुस्से में रिएक्ट करेगी, लेकिन फिर ये लफंगे उस पर हावी हो जाएंगे। जब प्रेम लौटेगा तो वह प्रेरणा को बचाएगा और इस बात से वह उससे बहुत इंप्रेस हो जाएगी। यहां तक कि वो प्रेम से होटल में अपने ही कमरे में रुकने को कहेगी।

अनुपमा करेगी अपने अतीत को याद

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर राही यह सोच-सोचकर परेशान है कि कहीं उसने बड़ी गलती तो नहीं कर दी है। अनुपमा बार-बार अपनी बेटी को समझाने की कोशिश करेगी और नतीजा यह होगा कुछ देर के बाद बात अनुपमा की जिंदगी में क्या हुआ उस पर चली जाएगी। अनुपमा भी उस वक्त को याद करेगी जब वनराज शाह ने उसे धोखा दिया, या फिर जब माया अनुज कपाड़िया की जिंदगी में आई थी और छोटी की वजह से अनुज भी उसकी तरफ खिंचा चला गया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।