Anupamaa Twist: अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में इन्वाइट करेगा प्रेम, जबरदस्ती करवाएगा पूजा
Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में अनुपमा टूट जाएगी। दरअसल, प्रेम, अनुपमा से अपने सारे रिश्ते तोड़ देगा।

Anupamaa in Hindi: टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले शो ‘अनुपमा’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, अनुपमा, प्रेम के रेस्टोरेंट का इंस्पेक्शन करती है और रिपोर्ट में हर बात स्पष्ट रूप से लिख देती है। ऐसे में प्रेम टूट जाता है। आने वाले एपिसोड में प्रेम, अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में इन्वाइट करेगा। जब अनुपमा उसके रेस्टोरेंट में आएगी तब प्रेम हंसते हुए उसका स्वागत करेगा।
अनुपमा से क्या कहेगा प्रेम?
प्रेम, अनुपमा से कहेगा, ‘मैंने हमेशा सोचा था कि जब भी मेरा रेस्टोरेंट खुलेगा न तो आरती आप ही करेंगी। रेस्टोरेंट तो खुलने से रहा, लेकिन मुहूर्त तो निकलवाया था।’ इसके बाद, प्रेम, अनुपमा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कान्हा जी की आरती करवाएगा। इतना ही नहीं, अनुपमा की हाथ की छाप लेकर फेम भी करवाएगा। अनुपमा टूट जाएगी। अनुपमा कहेगी, ‘प्रेम बस कर बेटा।’
फूट-फूटकर रोने लगेगी अनुपमा
प्रेम कहेगा, ‘मैंने हमेशा आपका साथ दिया, फिर आपने मेरा साथ क्यों नहीं दिया मम्मी? मेरे बुलाने पर यहां आने के लिए थैंक्यू।’ इसके बाद प्रेम, अनुपमा के पैर छूएगा और उसका आशीर्वाद लेगा। प्रेम कहेगा, ‘शायद आज के बाद आपसे फिर कभी न मिलूं इसलिए आपका आशीर्वाद ले रहा हूं।’ ये सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा फूट-फूटकर रोने लगेगी। वहीं प्रेम वहां से चला जाएगा।
गौतम का बयान
दूसरी तरफ, गौतम, कोठारी परिवार के मन में अनुपमा के लिए नफरत घोलने का काम करेगा। गौतम कहेगा, ‘अपने फर्ज के नशे में चूर उन्होंने प्रेम की बर्बादी का कॉन्ट्रैक्ट साइन करके रिपोर्ट जमा कर दी है।’ ये सुनकर मोटी बा की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी और वह अनुपमा से नफरत करने लगेंगी। सिर्फ मोटी बा ही नहीं, घर अन्य सदस्य भी अनुपमा को बुरा भला कहेंगे।
अब तक की कहानी
अनुपमा को प्रेम के रेस्टोरेंट में बहुत सारी खामियां नजर आती हैं। अनुपमा, प्रेम को उन खामियों के बारे में बताती है। प्रेम कहता है कि वह इन सारी खामियों को दूर कर देगा, लेकिन वो रिपोर्ट में इन खामियों के बारे में न लिखे। हालांकि, अनुपमा ऐसा करने से मना कर देती है। ऐसे में मोटी बा, अनुपमा से मिलने जाती हैं। मोटी बा और बा मिलकर अनुपमा को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अनुपमा अपने काम से गद्दारी करने से मना कर देती है। ऐसे में प्रेम का दिल टूट जाता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


