
Anupamaa: नए मिशन पर निकलेंगे अंश और प्रार्थना, मोटी बा और अनुपमा को लगेगा झटका
Anupamaa Twist In Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रार्थना एक मिशन पर निकलेंगे। फैसला लेने से पहले अंश, अनुपमा से बात करेगा।
‘अनुपमा’ के प्रोमो में नया ट्विस्ट देखने को मिला। प्रोमो की शुरुआत में अंश, अनुपमा के पास जाता है। वह अनुपमा से कहता है, ‘दो लोग सोच समझकर कोई फैसला लेते हैं जो उन दोनों की जिंदगी में सुकून ला सकता है तो क्या वो सेल्फिश कहलाएंगे?’ अनुपमा कहती है, ‘अगर उस फैसले से उन दोनों को खुशी मिलती है और दूसरों को उनके फैसले से दुख नहीं पहुंचता है तो फैसला सही है।’
अंश से सवाल करेगी अनुपमा
अंश खुश हो जाता है। अंश कहता है, ‘मैं बहुत परेशान था। आपने तो मेरी सारी परेशानी ही खत्म कर दी।’ अनुपमा, अंश का रिएक्शन देखकर दंग रह जाती है। अनुपमा, अंश से पूछती है, ‘पर ऐसा कौन-सा फैसला लेने वाला है तू?’ अंश, अनुपमा को कुछ नहीं बताता है। वह बस इतना कहता है कि ‘बताऊंगा’।

मोटी बा का फैसला जान दंग रह जाएगी ख्याति
वहीं दूसरी तरफ मोटी बा, कोठारी हाउस छोड़कर फार्महाउस जाने का फैसला लेती हैं। मोटी बा को जाता देख सब दंग रह जाते हैं। पराग, मोटी बा से पूछता है, ‘आप कहां जा रही हैं बा?’ मोटी बा कहती हैं, ‘हम फार्महाउस जा रहे हैं और वहीं कहेंगे।’ ख्याति दंग रह जाती है। ख्याति कहती है, ‘लेकिन आज तो प्रार्थना की गोदभराई है बा।’
प्रार्थना देगी मोटी बा को जवाब
मोटी बा भड़क जाती हैं। मोटी बा चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘हमें अनुपमा जी और शाह परिवार का यहां आना पसंद नहीं है।’ प्रार्थना, मोटी बा की बात सुन लेती है। वह आती है और कहती है, ‘अगर आपको नहीं पसंद तो वो लोग यहां नहीं आएंगे।’ ये सुनकर सब दंग रह जाते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अंश और प्रार्थना साथ में क्या करने वाले हैं? क्या उनके इस कदम से गौतम तिलमिला जाएगा? क्या उनका ये फैसला शाह और कोठारी परिवार के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा कर देगा?

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




