Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Upcoming Twist In Hindi Mahi Gautam Haldi Prem Rahi Fight
Anupamaa Twist: गौतम के चेहरे पर हल्दी फेंकेगी राही, परी के लिए स्टैंड लेगा राजा

Anupamaa Twist: गौतम के चेहरे पर हल्दी फेंकेगी राही, परी के लिए स्टैंड लेगा राजा

संक्षेप:

Anupama in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में हंगामे के बाद भी गौतम और माही की हल्दी होगी। इतना ही नहीं, उनकी हल्दी में अंश और शाह परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।

Nov 06, 2025 06:32 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड्स में कोठारी हाउस में खूब तमाशा होगा। मेहंदी रस्म के दौरान हुए हंगामे के बाद भी माही, गौतम से शादी करने की जिद पकड़ी रहेगी। ऐसे में अगले दिन हल्दी की रस्म कराई जाएगी। इस रस्म में हर एक सदस्य शामिल होगा। अनुपमा, अंश और शाह परिवार के सदस्य भी माही की खुशियों में शामिल होने के लिए कोठारी हाउस जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान राही, गौतम पर अपना गुस्सा निकालेगी। राही पहले माही को हल्दी लगाएगी और उसके बाद गौतम के मुंह पर हल्दी फेंक देगी। मोटी बा भड़क जाएंगी। राही कहेगी, ‘रस्म के हिसाब से मुझे गौतम को हल्दी लगानी थी मैंने लगा दी।’ ऐसे में प्रेम बात को संभालेगा। प्रेम कहेगा, ‘साली और जीजा का रिश्ता ही मस्ती मजाक वाला होता है।’ गौतम को राही पर बहुत गुस्सा आएगा, लेकिन वह दिखाएगा नहीं।

इसके बाद अनुपमा की बारी आएगी। अनुपमा जब गौतम को हल्दी लगाने पहुंचेगी तब उसके मन गौतम के गाल पर थप्पड़ जड़ने का होगा। हालांकि, वह अपने गुस्से को कंट्रोल करेगी और चुपचाप हल्दी लगाकर आ जाएगी।

मामला तब बिगड़ेगा जब राही, परी और राजा को मिलवाएगी। मोटी बा और पराग कोठारी भड़क जाएंगे। वे राही पर अपना गुस्सा निकालेंगे। राही उन्हें समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वे नहीं समझेंगे। राजा भी परी की साइड लेने की कोशिश करेगा, मोटी बा उल्टा राजा को घर और परी में से किसी एक को चुनने के लिए कह देंगी।

इस तमाशे के बाद प्रेम, राही पर भड़क जाएगा। प्रेम सबके सामने राही पर चिल्लाएगा और कहेगा कि मैं तुम्हे कहा था कि राजा और परी के मामले में मत पड़ना, लेकिन तुमने मेरी नहीं सुनी। अब देखो क्या हो गया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।