Anupamaa Twist: प्रेरणा को रंगे हाथों पकड़ेगी अनुपमा, प्रेम से पूछेगी सवाल, होगी इस एक्टर की एंट्री
Anupamaa 06 March Promo: अनुपमा, प्रेरणा को प्रेम पर डोरे डालते पकड़ लेगी। अनुपमा का दिमाग खराब हो जाएगा। वह प्रेरणा को खरीखोटी सुनाएगी। इसी बीच प्रेम आ जाएगा।

‘अनुपमा’ के होली स्पेशल एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। होली सेलिब्रेशन के दौरान प्रेरणा किसी से रंग नहीं लगवाएगी। राही रंग लेकर प्रेरणा के पीछे भागेगी। प्रेरणा, प्रेम से जाकर टकराएगी और प्रेम के हाथ से उसके सिर पर लाल रंग लग जाएगा। प्रेम भड़क जाएगा। प्रेम कहेगा, ‘देखकर नहीं चल सकती क्या?’ राही आकर प्रेरणा को प्रेम के गुस्से से बचाएगी और कहेगी कि वो प्रेरणा के पीछे भाग रही थी। प्रेम, राही को लेकर वहां से चला जाएगा और डांस करने लगेगा।
अनुपमा को होगा शक
इसी बीच अनुपमा की नजर प्रेरणा पर पड़ेगी। प्रेरणा, जो थोड़ी देर पहले रंगों से दूर भाग रही थी वो अब प्रेम के रंग लगाने से खुश हो जाएगी और सेल्फी लेने लगेगी। अनुपमा, प्रेरणा के पास जाएगी और कहेगी, ‘तुझे रंग पसंद नहीं है न, रुक मैं ये रंग मिटा देती हूं।’ प्रेरणा बहाना बनाकर वहां से भाग जाएगी और गलती से ठंडाई की जगह भांग पी लेगी। भांग पीने के बाद प्रेरणा, प्रेम के आसपास रहने लगेगी और उसे रंग लगाने की कोशिश करेगी।
प्रेरणा पर भड़केगी अनुपमा
अनुपमा समझ जाएगी। अनुपमा, प्रेरणा का हाथ पकड़ेगी और उसे सबसे दूर ले जाएगी। अनुपमा, प्रेरणा को खरीखोटी सुनाएगी। प्रेरणा भांग के नशे में रहेगी और कोई जवाब नहीं देगी। इसी बीच परी आएगी और अनुपमा को प्रेरणा की सारी हरकतों के बारे में बताएगी। अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। प्रेरणा, अनुपमा के सामने चिल्ला-चिल्लाकर कहेगी कि वो प्रेम से प्यार करती है।
प्रेरणा बताएगी किस वाली बात
अनुपमा, प्रेरणा को पांच पन्नों का भाषण देगी। अनुपमा कहेगी, ‘अगर प्रेम को पता चल गया न तो वो तुझे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल देगा।’ प्रेरणा कहेगी, ‘प्रेम को पता है।’ इसके बाद प्रेरणा, अनुपमा को बताएगी कि जब वे दोनों दिल्ली गए थे तब उसने प्रेम के गाल पर किस किया था। ये बात सुनकर अनुपमा और परी को 440 वॉट का झटका लगेगा।
प्रेम देगा अपनी सफाई
इसी बीच प्रेम, अनुपमा के पास आएगा। प्रेम, प्रेरणा को चुप कराएगा और अनुपमा से कहेगा, ‘लोग सोचते हैं कि मर्द है इससे तो गलती हो ही जाएगी, लेकिन मैं वैसा मर्द नहीं हूं मम्मी।’ प्रेरणा कहेगी, ‘और अगर तुम वैसे मर्द होते तो मैं कभी तुम्हारे प्यार में नहीं पड़ती।’ अनुपमा, प्रेम से पूछेगी, ‘मेरी राही का क्या होगा अगर किसी और ने आकर उसे बता दिया…।’ इतना कहते ही अनुपमा, राही को देख चुप हो जाएगी।
नए एक्टर की एंट्री
आने वाले दिनों में प्रार्थना की एक एक्सीडेंट में डेथ हो जाएगी। प्रेरणा की डेथ के बाद शो में एक साल का लीप आएगा। लीप के बाद गोवा की कहानी शुरू होगी, जहां अनुपमा की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर सचिन त्यागी से होगी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


