
Anupama Twist: गौतम ने एक तीर से मारे दो निशाने, अनुपमा और अंश, दोनों से लिया अपनी बेइज्जती का बदला
संक्षेप: Anupamaa in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में गौतम बड़ी ही चालाकी से पौद्दार परिवार के सामने अंश और अनुपमा से अपनी बेइज्ज्ती का बदला लेगा। वह अनुपमा के सामने अंश पर हाथ उठाएगा।
‘अनुपमा’ में गौतम की वजह से माही और अंश की लड़ाई हो जाएगी। माही सबके सामने अंश को धक्का मारेगी। अंश भड़क जाएगा। वह माही पर चिल्लाने लगेगा। माही एक बार फिर अंश को धक्का देगी। माही और अंश की लड़ाई के चक्कर में प्रार्थना को धक्का लग जाएगा और गिरने वाली होगी। हालांकि, गौतम एक बार फिर प्रार्थना को गिरने से बचा लेगा। अंश, प्रार्थना के पास जाने की कोशिश करेगा, लेकिन गौतम उसे रोक लेगा और अनुपमा के सामने उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ेगा।

गौतम, अंश को मारते वक्त उस पल को याद करेगा जब अनुपमा ने उसपर हाथ उठाया था। इसके बाद गौतम, अंश से कहेगा, ‘सॉरी अंश। तुम्हे प्रार्थना को धक्का नहीं मारना चाहिए था। तुम्हे प्रार्थना को प्रोटेक्ट करना चाहिए और तुम…। तुम्हे ध्यान रखना चाहिए था। आज तुमने धक्का मारा है। कल तुम कुछ भी कर सकते हो। अगर मैं बीच में नहीं आता तो मेरा बच्चा और प्रार्थना… उनकी जान जा सकती थी।’
अंश, गौतम का खेल समझ जाएगा। अंश, प्रार्थना से बात करने जाएगा। प्रार्थना, अंश की बात नहीं सुनेगी। प्रार्थना कहेगी, ‘गलती से धक्का मुझे ही क्यों लगा? माही को क्यों नहीं? वो तुम्हे धक्का दे रही थी न?’ प्रार्थना की ये बात सुनकर पराग भड़क जाएगा। वह अंश को धक्के मारकर कोठारी हाउस से बाहर निकालेगा। ये सीन देखकर गौतम को वो दिन याद आएगा जिस दिन अनुपमा की वजह से पराग ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाला था।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




