
Anupamaa Twist: ‘अनुपमा’ में आएंगे 4 ट्विस्ट, चारों तरफ से घिरेगी अनु, बेटी और पोते पर भी आएगी मुसीबत
Anupamaa in Hindi: रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में धमाल मचने वाला है। रजनी, अनुपमा का जीना हराम कर देगी। वहीं गौतम उसकी बेटी को परेशान करेगा।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा चारों तरफ से घिर जाएगी। इस बार सिर्फ उस पर नहीं बल्कि भारती, राही, पराग कोठारी और अंश पर भी मूसीबत आएगी। गौतम गुलाटी और रजनी सबका जीना हराम कर देंगे। आइए बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में रुपाली गांगुली के शो में क्या-क्या होने वाला है।
अनुपमा को चारों तरफ से घेरेगी रजनी
रजनी, अनुपमा के सामने झोलेगी फैलाएगी और उससे मदद मांगेगी। वह एक तरफ, अनुपमा पर चॉल वालों को री-डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए मनाने का दबाव डालेगी। वहीं दूसरी तरफ, रजनी का बेटा वरुण, भारती को अपने प्यार की जाल में फंसाने की कोशिश करेगा।
पराग कोठारी पर वार करेगी रजनी
रजनी पूर्वी छाया चॉल के री-डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए पराग कोठारी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। दरअसल, पराग और रजनी एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन बा के कहने पर पराग ने रजनी को छोड़ दिया था।
प्रार्थना की गोदभराई
प्रार्थना ने अपनी गोदभराई में बा और शाह परिवार के सदस्यों को इन्वाइट किया है। गोदभराई वाले दिन अंश भी कोठारी हाउस पहुंचेगा। शाह परिवार और अंश को देख मोटी बा और गौतम भड़क जाएंगे। मोटी बा तंज कसेगी। वहीं गौतम, अंश को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा।
राही-प्रेम के पीछे पड़ेगा गौतम
राही घर पर पढ़ने के लिए प्रोफेसर रखेगी। हालांकि, प्रोफेसर की नीयत सही नहीं होगी। आने वाले एपिसोड्स में गौतम इस बात का फायदा उठाते दिखेगा। गौतम, प्रोफेसर के साथ मिलकर राही और प्रेम के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करेगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




