Anupamaa: अनुपमा में होगी इस एक्टर की एंट्री, 20 अप्रैल के दिन आएगा महाएपिसोड

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का महाएपिसोड आने वाला है। ये एपिसोड 20 अप्रैल के दिन टेलीकास्ट होगा। इतना ही नहीं, एक नए एक्टर की एंट्री भी होने वाली है।

Anupamaa: अनुपमा में होगी इस एक्टर की एंट्री, 20 अप्रैल के दिन आएगा महाएपिसोड

Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: आपका पसंदीदा टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का बोनस एपिसोड आने वाला है। जी हां, सोमवार यानी 20 अप्रैल के दिन ‘अनुपमा’ का पहला एपिसोड टीवी पर शाम 7:30 बजे आएगा। वहीं दूसरा एपिसोड रात 10 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर दोनों एपिसोड 20 अप्रैल की सुबह ही रिलीज कर दिए जाएंगे। आइए अब शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात करते हैं।

काम करने निकलेंगे बा और बापूजी

‘अनुपमा’ के 16 अप्रैल के दिन आए प्रोमो के मुताबिक, बा और बापूजी काम करने निकलते हैं। दरअसल, उनका पॉडकास्ट बंद हो गया और उनके पास घर खर्च के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे को बताए बिना काम करने जाते हैं। बापूजी पार्सल पहुंचाने का काम पकड़ते हैं। वहीं बा घर जाकर खाना बनाने का काम लेती हैं।

अनुपमा

बा की होगी बेइज्जती

इत्तेफाक से बापूजी जिस घर में पार्सल डिलीवर करने पहुंचते हैं। उसी घर में बा खाना बना रही होती हैं। अचानक मालकिन, बा को पकड़कर बाहर लाती हैं और कहती हैं, ‘ऐसे नहीं चलेगा लीलाबेन चलो निकलो यहां से। मैं कोई दूसरी खाना बनाने वाली रख लूंगी।’ बा इमोशनल हो जाती हैं और जैसे ही उनकी नजर बापूजी पर पकड़ती है उनकी नजरें शर्म के मारे झूक जाती हैं।

अनुपमा की अग्निपरीक्षा

उधर अनुपमा की देख-रेख में सावी का कैफे खाली पड़ा रहता है। बंकू कहता है, ‘सुबह से दोपहर हो गई, दोपहर से शाम होने को आई है दीदी। न कोई टूरिस्ट आया है और न कोई लोकल।’ अनुपमा परेशान हो जाती है। इसके बाद अनुपमा, रेडियो पर कुनाली नामदार की आवाज सुनकर खुश हो जाती है। अनुपमा, बंकू को बताती है कि ये बहुत बड़े शेफ हैं।

अनुपमा

नई एंट्री

रेडियो पर कुनाली नामदार अनाउंस करते हैं कि अगर कोई है जो यहां उतनी ही मेहनत से कुंवर पाक और पाकी केरी नुं गोठला नुं शाक बनाते हैं तो प्लीज मुझसे मिलिए। इसके बाद अनुपमा, कुनाली नामदार के लिए ये डिश तैयार करती है और लेकर उनके घर पहुंच जाती हैं। लेकिन अंदर नहीं जाती है। अनुपमा सोचती है कि वो बिना अपॉइंटमेंट लिए यहां आ गई। फिर अनुपमा अपना टिफिन खोलती है और पंखे के सामने ले जाती है ताकि खुशबू से कुनाली नामदार खुद बाहर आ जाएं और होता भी ऐसा ही है।

कौन है ये नया एक्टर?

कुनाली नामदार का किरदार निभाने वाले इस एक्टर का नाम कृष्णा कौल है। आपने इन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ में रणबीर कोहली का किरदार निभाते हुए देखा होगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।