Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Upcoming Twist in Hindi Anupama got to know about rajni plan
Anupama Twist: गौतम को मिलेगा नया शिकार, रजनी और वरुण का प्लान जान जाएगी अनुपमा

Anupama Twist: गौतम को मिलेगा नया शिकार, रजनी और वरुण का प्लान जान जाएगी अनुपमा

संक्षेप:

Anupama in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में बहुत जल्द रजनी मुश्किल में फंसती देखेगी। दरअसल, गौतम गांधी ने रजनी और पराग कोठारी के रिश्ते का सच जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

Dec 11, 2025 06:15 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आने वाले एपिसोड में राही और प्रेम के अहमदाबाद जाने के बाद अनुपमा से मिलने रजनी आएगी। रजनी आपने साथ अपने बेटे वरुण को लाएगी। वरुण, अनुपमा से माफी मांगेग और अनुपमा अपनी दोस्त की खातिर अपना गुस्सा छोड़ने का फैसला लेगी। हालांकि, अनुपमा ये भी समझ जाएगी कि रजनी सिर्फ माफी मांगने उसके पास नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
अनुपमा सीरियल का 2 दिसंबर का एपिसोड

वह रजनी से साफ-साफ पूछेगी, ‘इतनी रात में तू सिर्फ वरुण से माफी मंगवाने तो नहीं आई होगी। बता क्या बात है?’ इस पर रजनी तुरुप का इक्का फेंकेगी। रजनी, अनुपमा से रिक्वेस्ट करेगी कि वह कुछ दिनों के लिए वरुण को अपने पास रख ले ताकि वह बेसिक वैल्यूज सीख जाए। अनुपमा ये बात सुनकर दंग रह जाएगी। सिर्फ अनुपमा ही नहीं, इस बात से वरुण को भी 440 वॉट का झटका लगेगा।

अनुपमा

प्रोमो में वरुण, रजनी से इसके पीछे की वजह पूछता है। रजनी, वरुण को पैसों की लालच देती है। रजनी कहती है कि अगर चॉल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो उन्हें काफी प्रॉफिट होगा। वरुण, रजनी की बात मान जाता है और पैसों की खातिर चॉल में रहने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा, रजनी और वरुण को बात करते सुन लेती है।

अनुपमा सीरियल का 8 दिसंबर 2025 का एपिसोड

इतना ही नहीं, गौतम गांधी को भी अपने ससुर पराग कोठारी पर शक हो गया है। वह पराग और रजनी के रिश्ते की छानबीन कर रहा है। जब रजनी और पराग के रिश्ते का सच बाहर आएगा तब कोठारी हाउस में बवाल मच जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।