Spoiler Alert: टीना-अर्जुन के बाद इस इंसान की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा, करेगी सारा हिसाब

Feb 27, 2026 09:40 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में अनु के हाथ ऐसा सबूत लगेगा जिसकी मदद से वो अपनी बेटी पाखी की जिंदगी बर्बाद होने से बचा लेगी।

Spoiler Alert: टीना-अर्जुन के बाद इस इंसान की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा, करेगी सारा हिसाब

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा, टीना और अर्जुन को सबक सिखाने के बाद दिल्ली एक्सप्लोर करने निकलेगी। अनुपमा की नजर दिवाकर पर पड़ेगी। अनुपमा, दिवाकर को बच्चे के साथ खेलता देख दंग रह जाएगी। अनुपमा कोई भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दिवाकर का सच जानने की कोशिश करेगी। वह दिवाकर को फॉलो करेगी और उसके पीछे-पीछे जाएगी। वह कोई भी कदम उठाने से पहले ये कन्फर्म करने की कोशिश करेगी कि जो वो सोच रही है वो सच है या नहीं।

दिवाकर के पीछे-पीछे जाएगी अनुपमा

अनुपमा, दिवाकर के पीछे-पीछे रेस्टोरेंट जा पहुंचेगी। वहां अनुपमा की मुलाकात उस औरत से होगी जिसके बच्चे को उसने बचाया था। वो औरत, अनुपमा को बताएगी कि आज उसके बेटे का बर्थडे है इसलिए वो अपने पति और बेटे के साथ रेस्टोरेंट आई है। उस औरत की बात सुनने के बाद अनुपमा को 440 वॉट का झटका लगेगा। अनुपमा को समझ नहीं आएगा कि दिवाकर ने शादीशुदा होने के बाद भी राही और पाखी के साथ ऐसा क्यों किया।

अनुपमा सीरियल का 21 फरवरी 2026 का एपिसोड

पाखी का सपना

वहीं दूसरी तरफ पाखी, दिवाकर से शादी करने की तैयारी करेगी। दरअसल, पाखी से पैसे लेने के बाद दिवाकर कुछ दिनों के लिए गायब हो गया था। दिवाकर के गायब होने के बाद सबने पाखी को समझाया था कि दिवाकर फ्रॉड है। पाखी भी कुछ समय के लिए दिवाकर पर शक करने लगी थी। हालांकि, जैसे ही कुछ दिनों बाद दिवाकर का कॉल आया पाखी सब भूल गई और वापस दिवाकर से शादी करने के सपने देखने लगी। वहीं दिवाकर, पाखी की प्रॉपर्टी हड़पने की प्लानिंग करने लगा।

अब आगे क्या होगा?

अब जब अनुपमा, पाखी और राही को बताएगी कि दिवाकर पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं, उसका एक बेटा भी है तो क्या होगा? पाखी, अनुपमा की बात मानेगी? दिवाकर की पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी? क्या अनुपमा फ्रॉड के केस में दिवाकर को जेल भेजेगी?

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।