Anupamaa 5 Twists: अनुपमा पर लगेगा 'मनहूस' का टैग, लीप के साथ गोवा में शुरू होगी नई कहानी!

Mar 07, 2026 04:11 pm IST
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

Anupamaa Upcoming 5 Twists: अनुपमा सीरियल की कहानी में आगे कई ऐसे मोड़ आने वाले हैं जिनकी वजह से कहानी को एक बिलकुल नई रफ्तार मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे कौन से ट्विस्ट आने को हैं।

Anupamaa 5 Twists: अनुपमा पर लगेगा 'मनहूस' का टैग, लीप के साथ गोवा में शुरू होगी नई कहानी!

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं, और अब फिर एक बार शो नए कलेवर के साथ दर्शकों के लिए लौटेगा। अनुपमा की जिंदगी में फिर कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से उसकी जिंदगी पटरी से उतर जाएगी। लेकिन इसी वजह से उसकी फिर एक नई शुरुआत होगी। जिंदगी उसे नया मौका देगी और दर्शकों को नया एंटरटेनमेंट। तो चलिए जानते हैं उन 5 ट्विस्ट के बारे में जिनके शो में आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

1. अनुपमा पर लगेगा 'मनहूस' का ठप्पा

एक्सीडेंट के वक्त अनुपमा ही प्रार्थना केसाथ होगी, इसलिए पूरा शाह और कोठारी परिवार इस हादसे का जिम्मेदार उसे ही ठहराएगा। पंडित जी की '72 घंटे वाली चेतावनी' सच साबित होते ही वसुंधरा और लीला बा अनुपमा को मनहूस घोषित कर देंगे। सोशल मीडिया गॉसिप्स की मानें तो अनुपमा को घर से धक्के देकर निकाल दिया जाएगा और उसे अपनी ही पोती की शक्ल देखना नसीब नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:
राही देगी अपनी 'सौतन' को दूसरा चांस, अनुपमा को बचाने में जाएगी प्रार्थना की जान!

2. आएगा एक साल का बड़ा 'टाइम लीप'

प्रार्थना की मौत के बाद शो में एक साल का लीप आने वाला है। इस लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। शाह हाउस और कोठारी हाउस के रिश्ते खत्म हो चुके होंगे। अंश अपनी पत्नी की मौत के गम में टूट चुका होगा और अनुपमा सबसे कटकर कहीं दूर जा चुकी होगी। लीप के बाद किरदारों के लुक और उनके स्वभाव में भी बड़ा बदलाव दिखेगा।

3. गोवा में अनुपमा का नया 'आशियाना'

गॉसिप गलियारों में उड़ रही खबरों के मुताबिक अनुपमा अपना शहर छोड़कर गोवा शिफ्ट हो जाएगी। वहां वह किसी रेस्त्रां में काम करते हुए या अपना छोटा सा काम शुरू करते हुए दिखाया जाएगा। वह अपने परिवार से दूर एक गुमनाम जिंदगी जी रही होगी। वह फिर एक बार किसी नए शहर में बिलकुल अकेले अपने पैरों पर खड़ी होने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें:
अनुपमा की लाइफ में होगी किसी खास की एंट्री? यह हीरो होंगे शो में शामिल?

4. समंदर किनारे वाले 'मिस्ट्री मैन' की एंट्री

लीप से पहले जिस ट्विस्ट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है प्रोमो में समंदर किनारे खड़ा वो शख्स, जिसे प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यह शख्स लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा या सबसे बड़ी चुनौती बनकर आएगा। चर्चा है कि यह कोई नया हीरो हो सकता है जो अनुपमा को फिर से जीना सिखाएगा।

5. राही और प्रेम के रिश्तों में दरार

प्रार्थना की मौत का असर राही और प्रेम की शादी पर भी पड़ेगा। राही खुद को और अपनी मां को इस मौत का जिम्मेदार मानेगी। प्रेरणा का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि प्रार्थना का जाना राही को पूरी तरह बदल देगा। वह अनुपमा से नफरत करने लगेगी, जिससे मां-बेटी के रिश्ते में फिर से गहरी खाई पैदा हो जाएगी। सीरियल में आगे और कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं, हर अपडेट के लिए जुड़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख