Anupamaa Twist: मकर संक्रांति पर होगा बड़ा हादसा, देखते रह जाएंगे अनुपमा और पराग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाएगा। इस बीच कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से कोठारी और शाह परिवार के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ जाएगी।

Anupamaa New Promo: मकर संक्रांति के मौके पर शाह और कोठारी परिवार एक बार फिर साथ आएंगे। पहले दोनों परिवारों के बीच पतंग काटने का कॉम्पिटिशन होगा और फिर दोनों सारी बातें पीछे छोड़कर साथ में मकर संक्रांति मनाएंगे। ढोल की थाप पर दोनों परिवार झूमेंगे। इसी बीच, अनुपमा, प्रार्थना पर प्यार लुटाएगी। वहीं बा, प्रार्थना का हालचाल लेंगे।
लड़ाई रोकने की कोशिश करेगी प्रार्थना
जब दोनों परिवार सेलिब्रेशन में डूबे होंगे तब प्रार्थना की नजर दो बच्चों पर पड़ेगी। वे दोनों पतंग के लिए लड़ रहे हाेंगे। पहले तो प्रार्थना उन्हें दूर से ही रोकने की कोशिश करेगी। उन्हें लड़ने से मना करेगी, लेकिन जब वे उसकी बात नहीं सुनेंगे तब वह खुद उठकर उनकी तरफ जाने का फैसला लेगी। वह इस बात से अनजान रहेगी कि जमीन पर मांझा बिखरा पड़ा है।
बेहोश हो जाएगी प्रार्थना
अनुपमा, प्रार्थना को उठता देख लेगी। अनुपमा, प्रार्थना को दूर से आवाज लगाएगी, लेकिन गानों की आवाज के बीच अनुपमा की आवाज दब जाएगी। वहीं प्रार्थना गलती से जमीन पर बिखरे मांझे पर अपना पैर रख देगी और उन बच्चों के पास जाने की कोशिश करेगी। प्रार्थना का बैलेंस बिगड़ेगा और वह जमीन पर गिर जाएगी। इतना ही नहीं, वह बेहोश हो जाएगी।
डर जाएगी अनुपमा
अनुपमा डर जाएगी और जोर से प्रार्थना का नाम चिल्लाएगी। अनुपमा की आवाज सुन सब रुक जाएंगे। अब ये देखना होगा कि प्रार्थना के गिरने की वजह से कहीं उसे या उसके बच्चे को कुछ होगा तो नहीं? कहीं इस बात का इल्जाम कोठारी परिवार, अनुपमा पर ताे नहीं डाल देगा?
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


