
Anupamaa Twist: भारती की बातें सुन जस्सी को लगेगा झटका, अनुपमा को छोड़ ससुराल का साथ देगी राही
Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में धमाकेदार ट्विस्ट तब आएगा जब भारती की एंट्री होगी। इधर भारती, अनुपमा को झटका देगी। उधर राही, कोठारी परिवार का साथ देगी।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। अनुपमा जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर रजनी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी, लेकिन रजनी की एक चाल से अनुपमा टूट जाएगी। दरअसल, रजनी, भारती का इस्तेमाल करेगी। वह भारती को चॉल भेजेगी। अनुपमा, भारती को देखकर खुश हो जाएगी और उसका हाल चाल लेगी। अनुपमा कहेगी, ‘सॉरी, सॉरी। अगर मुझे पता होता तो मैं तुझे उस घर में कभी नहीं देती।’
जस्सी पर भड़केगी भारती
भारती कहेगी, ‘हां अनु ताई। मुझे वहां मायके से भी ज्यादा प्यार मिलता है। वरुण मुझपर जान छीड़कता है और मेरी मां मुझे पलकों पर बिठाकर रखती है।’ जस्सी, भारती की बातें सुनकर दंग रह जाएगी। जस्सी कहेगी, ‘नाटक है सब। इस वरुण का तो मुझे पता नहीं, लेकिन तेरी सास नागिन है।’ भारती भड़क जाएगी। भारती कहेगी, ‘चुप हो जा जस्सी। मेरी मां के बारे में तमीज से बात कर।’

भारती सुनाएगी अपना फैसला
परी, भारती से कहेगी, ‘भारती दीदी शायद आपको पता नहीं है कि क्या हुआ है।’ भारती कहेगी, ‘मुझे सब पता है।’ ईशानी सवाल पूछेगी, ‘फिर भी आप रजनी का साथ दे रही हैं?’ भारती कहेगी, ‘मैं किसी की साइड नहीं ले रही हूं। मैं बस इस झगड़े से दूर रहना चाहती हूं। मेरी सास मेरी मां है।’ भारती का जवाब सुन अनुपमा और जस्सी को 440 वॉट का झटका लगेगा।
अनुपमा पर गुस्सा निकालेगी राही
वहीं उधर राही, अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालेगी। राही कहेगी, ‘पापा आपके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’ अनुपमा कहेगी, ‘सवाल उनका, जवाब मेरा। तू बीच में मत पड़ राही।’ राही भड़क जाएगी। वह कहेगी, ‘ये मेरे परिवार की बात है तो मैं बीच में क्यों न बोलीं। अगर आप पीछे नहीं हटीं तो हम सब सड़क पर आ सकते हैं।’ इसके बाद राही, मोटी बा को बताएगी कि अनुपमा बात को सुलझाने के लिए अहमदाबाद आ रही है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




