Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Todays Episode Dance Competition Finale Anupama 12th September in Hindi
Anupamaa 12th Sept: फाइनल डांस कॉम्पिटिशन में धड़ाम से गिरेगी राही, फिर आएगा ट्विस्ट

Anupamaa 12th Sept: फाइनल डांस कॉम्पिटिशन में धड़ाम से गिरेगी राही, फिर आएगा ट्विस्ट

संक्षेप:

Anupamaa Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में अनुपमा की आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा, लेकिन फिर भी वह राही को कड़ी टक्कर देगी।

Sep 12, 2025 10:08 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ का आज का एपिसोड बेहद इमोशनल और ड्रामेटिक रहा। एपिसोड की शुरुआत ख्याति की चाल से होती है। वह ग्रीन रूम में जाकर अनुपमा का आई ड्रॉप बदल देती है। जैसे ही अनुपमा अपनी आंखों में वह आई ड्रॉप डालती है, उसकी नजर धुंधली पड़ने लगती है। अनुपमा घबरा जाती है, लेकिन तुरंत खुद को संभालते हुए कहती है– “डांस आंखों से नहीं, दिल से होता है।” यही कॉन्फिडेंस उसे फिर से मजबूत बना देता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा का दमदार डांस

स्टेज पर आते ही अनुपमा शानदार परफॉर्मेंस देती है। उसकी आंखें सही से नहीं देख पा रही होतीं, फिर भी उसके हर स्टेप में आत्मविश्वास झलकता है। ख्याति हैरान रह जाती है कि उसकी चालाकी के बावजूद अनुपमा इतना परफेक्ट डांस कैसे कर रही है। इस बीच तोषू बेचैन नजर आता है। उसे डर है कि अगर अनुपमा डांस जीत गई तो उसके सारे पैसे डूब जाएंगे। वह मन ही मन हार मान लेता है कि अनुपमा का कॉन्फिडेंस उसके सारे प्लान पर भारी पड़ गया है।

बड़ा ट्विस्ट

जब मुकाबले की गरमी चरम पर होती है, तभी राही डांस करते-करते गिर जाती है। सबको लगता है कि अब तो अनुपमा जीत ही जाएगी। लेकिन तभी मेकर्स बड़ा ट्विस्ट लाते हैं। वे बताते हैं कि राही गाने के खत्म होने के बाद गिरी है इसलिए उसकी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा। इस खुलासे से सभी राहत की सांस लेते हैं।

रिजल्ट का बड़ा ऐलान

आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जजेस अपना-अपना वोट देगें और सबकी नजरें मंच पर टिकी होंगी। नतीजा सामने आएगा और मेकर्स अनाउंस करेंगे, “ताल से तात तक की विनर अनुपमा है।” बा और शाह परिवार झूम उठेगा। वहीं कोठारी परिवार दंग रह जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।