Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Todays Episode Anupama 5 dec Episode in hindi Rajni and Parag Kothari are lovers
Anupamaa 5 Dec: सामने आया रजनी और पराग कोठारी का पास्ट, अनुपमा को लगा 440 वॉट का झटका

Anupamaa 5 Dec: सामने आया रजनी और पराग कोठारी का पास्ट, अनुपमा को लगा 440 वॉट का झटका

संक्षेप:

Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में रजनी और पराग कोठारी का पास्ट दिखाया जाएगा। परागा, रजनी को देखकर दंग रह जाएगा और उससे अकेले में बात करेगा।

Dec 05, 2025 05:29 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड के अनुसार, पराग कोठारी, रजनी से मिलने मुंबई पहुंचता है। जब पराग और रजनी की मुलाकात होती है तब दोनों दंग रह जाते हैं। दरअसल, पराग और रजनी कॉलेज के टाइम पर एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन पढ़ाई के लिए पराग फॉरेन चले गए और रजनी अकेले पड़ गई। स्टेटस अलग-अलग होने की वजह से पराग कभी भी रजनी को अपने घरवालों से नहीं मिलवा पाए और रजनी का दिल टूट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रजनी और पराग, गौतम के सामने कुछ नहीं कहते हैं। काम की बात होने के बाद पराग, गौतम को बाहर भेज देता है और रजनी से अकेले में बात करता है। पराग, रजनी को समझाने की कोशिश करता है कि उसने फॉरेन से आने के बाद उससे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उसने अपना पता बदल दिया था। ये सुनने के बाद भी रजनी, पराग को माफ नहीं करती है और पराग को वहां से निराश होकर जाना पड़ता है।

उधर चॉल में डांस रानीज रैम्प वॉक की तैयार करते हैं। तभी इवेंट के मैनेजर वहां पहुंचते हैं और अनुपमा को बताते हैं कि जिस वैन्यू पर इवेंट होने वाला था उस वैन्यू पर शॉर्ट सर्किट हो गया इसलिए उन्हें इवेंट कैंसिल करना पड़ रहा है। ये सुनकर अनुपमा और डांस रानीज को 440 वॉट का झटका लगता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।