Spoiler: अनुपमा अब गोवा में शुरू करेगी नया सफर, सीरियल में आएगा करीब एक साल का लीप
Anupamaa Spoiler: अनुपमा सीरियल की कहानी शुरुआत से लेकर अभी तक कई शहरों में जा चुकी है, अब एक अपकमिंग लीप के बाद यह गोवा शिफ्ट होगी। अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आएगा जिसके बाद वह एक बार फिर अकेली पड़ जाएगी।

अनुपमा सीरियल में आगे एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो शाह और कोठारी परिवार की खुशियों को तहस-नहस कर देगा। राजन शाही प्रोडक्शन के इस टीआरपी टॉपर शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे कहानी का रुख ही बदल जाएगा। प्रोमो वीडियो में जिसे अनुपमा का सपना दिखाकर किस्सा खत्म कर दिया गया, वो घटना असल में होगी। यानि एक ट्विस्ट के बाद प्रार्थना की मौत हो जाएगी, और इसके बाद आएगा कहानी में एक साल का लीप। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह लीप उससे ज्यादा का भी हो सकता है। यानि कहानी करीब एक साल आगे बढ़ जाएगी। इस लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी का नया सफर गोवा की वादियों में शुरू होगा।
फिर अकेलेपन की खाई में गिरेगी अनुपमा
फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है कि शाह और कोठारी परिवार प्रार्थना के बच्चे के जन्म की खुशियां मना रहे हैं। हर तरफ हंसी-मजाक और मेलजोल का माहौल है, लेकिन इस जश्न के पीछे एक ऐसा तूफान छिपा है जिसकी वजह से दोनों परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे। प्रार्थना की अचानक मौत हो जाएगी, जिससे दोनों परिवार सदमे में डूब जाएंगे। यह दुखद घटना अनुपमा को एक बार फिर अकेलेपन की खाई में धकेल देगी। जिस समय लग रहा था कि अनुपमा की जिंदगी पटरी पर लौट रही है, तभी तकदीर फिर उसकी कड़ी परीक्षा लेगी।
गोवा की वादियों में शुरू होगा नया सफर
प्रार्थना की मौत के बाद शो में करीब एक साल का गैप दिखाया जाएगा। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने गोवा में शूटिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस टाइम लीप के बाद अनुपमा अपनी पुरानी यादों और अपनों से दूर गोवा के एक बिल्कुल नए माहौल में नजर आएगी। वहां उसे अपनी जिंदगी को एक बार फिर 'जीरो' से शुरू करना होगा। गोवा का नया बैकड्रॉप न सिर्फ कहानी को फ्रेश लुक देगा, बल्कि अनुपमा के लिए नई चुनौतियां और खुद की खोज का रास्ता भी खोलेगा। मालूम हो कि इससे पहले अनुपमा मुंबई और अमेरिका में जलवा दिखा चुकी है।
एक बार फिर दिखेगा अनुपमा का संघर्ष
सालों से अनुपमा ने हर मुश्किल मोड़ पर अपनी हिम्मत और प्यार से लोगों का दिल जीता है। वो जहां भी जाती है नए रिश्ते बना लेती है, और ये सभी लोग मुश्किल पलों में उसके साथ आ जाते हैं। इस नए ट्विस्ट के साथ फैंस को एक बार फिर अनुपमा का संघर्ष और उसकी ताकत देखने को मिलेगी। प्रार्थना जैसी करीबी की मौत और परिवार की नफरत अनुपमा को मानसिक रूप से तोड़ देगी, लेकिन गोवा जाकर वह कैसे खुद को संभालती है, यही आगे का मुख्य ट्रैक होगा। शो में आने वाला यह बदलाव दर्शकों के लिए काफी इमोशनल और चौंकाने वाला होने वाला है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



