Spoiler Alert: अनुपमा देगी अपने बच्चों को यह टास्क, पाखी-तोषू को पता चली अपनी औकात
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में तोषू और पाखी की वजह से शाह निवास में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से दमदार ट्विस्ट।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब तोषू और पाखी को यह पता चलेगा कि अगला राउंड फैमिली राउंड होने वाला है और इसके लिए अनुपमा को 2 और लोगों की जरूरत पड़ेगी, तो दोनों अपनी मां के आगे पीछे घूमना शुरू कर देंगे। अनुपमा को यह समझते देर नहीं लगेगी कि उसकी दोनों नाकाबिल और नकारा औलादें सिर्फ पैसों के पीछे हैं। वह अपने बच्चों से कुछ देर चिकनी-चुपड़ी बातें करने के बाद कहेगी कि उसने तय किया है कि वह तोषू और पाखी को अपनी टीम में लेगी।
अनुपमा देगी अपने बच्चों को यह टास्क
यह सुनते ही तोषू और पाखी खुशी से झूम उठेंगे और ऐलान कर देंगे कि अगर वो यह कॉम्पटिशन जीत जाते हैं तो सारा पैसा उनका होगा। अनुपमा कहेगी कि वह तोषू-पाखी को अपनी टीम में लेगी जरूर, लेकिन इसके लिए उन्हें एक टास्क पूरा करना होगा। पूरा परिवार लॉबी में कुर्सियां जमाकर बैठ जाएंगे और फिर अनुपमा तोषू-पाखी को वह टास्क बताएगी। वह कहेगी कि तोषू को सिर्फ इतना करना है कि किचन से जायवत्री और जायफल खोजकर लाने हैं, और पाखी को बस इतना करना है कि उसे किचन से थोड़ा सा आटा मांढ़ना है।
पाखी-तोषू को पता चली अपनी औकात
तोषू और पाखी बहुत एक्साइटेड हो जाएंगे और झट से दौड़कर किचन की तरफ जाने लगेंगे, लेकिन तभी अनुपमा उन्हें रोक देगी और अपना फोन यहीं रखकर जाने को कहेगी। पाखी थोड़ा हिचकिचाएगी लेकिन फिर दोनों अपना फोन रख देंगे। किचन में जाकर दोनों को अपनी हैसियत समझते देर नहीं लगेगी। क्योंकि तोषू को जहां एक तरफ मसाले का नाम तक नहीं याद रहेगा और वह सारे डिब्बे खंगालता रह जाएगा, वहीं दूसरी तरफ पाखी आटा माढ़ते वक्त उसे जरूरत से ज्यादा पतला कर देगी। दोनों की हालत पर अनुपमा और बापूजी खूब हंसेंगे।
किसकी टीम में जाएंगे विद्या और परी?
उधर कोठारी मेंशन में परी और विद्या को अपनी टीम में लेने के लिए प्रेम ने प्रस्ताव रखा है, लेकिन ये दोनों ही प्रेम की टीम में नहीं जाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि दोनों कौन सी टीम चुनेंगे। क्योंकि विद्या ने प्रेम से कहा है कि उसे सोचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। उधर मीता ने अपनी बहू परी पर काफी दबाव बना दिया है, लेकिन परी कुछ भी नहीं बोल रही है। सीरियल की कहानी में आगे क्या उतार चढ़ाव आएंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


