
Spoiler Alert: अनुपमा के खिलाफ जाएंगी परी-ईशानी? वसुंधरा को मिलेगा तंज कसने का मौका
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में राही और ईशानी दोनों का दिल टूटने के बाद अब वो दोनों ही दुनिया को एक ही नजर से देख रही हैं, लेकिन क्या अब वो आगे बढ़ने के लिए कोई गलत रास्ता चुनेंगी?
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी आगे काफी पेचीदा होने वाली है। मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा को मोहल्ले वालों के सामने और राही को अपने ससुराल वालों के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस ऐड में ईशानी ने काम किया था, उसके पहली बार स्क्रीन पर आने को लेकर सभी बहुत एक्साइटेड होंगे। अनुपमा मोहल्ले वालों को बुलाकर प्रोजेक्टर लगवाकर यह ऐड चलवाएगी और राही भी प्रेम और बाकी लोगों के साथ बैठ जाएगी।
सबके सामने शर्मिंदा होगी ईशानी शाह
लेकिन आखिरी पता चलेगा कि मेकर्स ने उसी लड़की के साथ विज्ञापन बनाया और रिलीज किया है, जिसे उन्होंने पहले रिलीज कर दिया था। अनुपमा और वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड रह जाएंगे। ईशानी को बहुत शर्मिंदगी महसूस होगी और वह गुस्से में शूटिंग स्टाफ को फोन लगा देगी, जहां से उसे पता चलेगा कि जिस लड़की को फाइनली विज्ञापन में लिया गया है, वो असल में प्रोड्यूसर की बेटी है। इसलिए जो पैसा खर्च कर रहा है उसकी बात सुननी पड़ी। ईशानी बहुत नाराज होगी और अपनी सोच बदल लेगी।
वसुंधरा को मिला तंज कसने का मौका
ईशानी का राही के ससुराल में माही और वसुंधरा भी मजाक उड़ाएंगी। माही कहेगी कि ईशानी किसी लायक नहीं है और वसुंधरा भी कहेगी कि ये लड़कियां कुछ ज्यादा ही उड़ने लगी हैं। राही और प्रेम ईशानी का सपोर्ट करेंगे। अनुपमा भी उधर अपनी पोती को समझाएगी कि जिंदगी में ये सब उतार चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परी और ईशानी इस बात पर अड़ जाएंगी कि यह इंडस्ट्री ऐसी ही है। वो कहेंगी कि यहां आगे बढ़ना है दो दूसरे का गला काटकर और उसके सिर कुचल कर ही आगे बढ़ा जा सकता है।
अनुपमा के खिलाफ जाएंगी परी-ईशानी?
अनुपमा तब उन्हें बचपन के सांप-सीढ़ी वाले बोर्ड का उदाहरण देगी और समझाएगी कि कैसे जब इस खेल में वो सांप के काटने से कई बार पीछे हो जाया करते थे, तो भी वो बार-बार कोशिशें करते रहते थे। तब तक कोशिश करते थे जब तक वो यह खेल जीत नहीं जाया करते थे। लेकिन ईशानी के दिमाग में यह बात घर कर गई होगी कि उन्हें कामयाब होने के लिए गलत रास्ते और गलत तरीके का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। लेकिन अब वो आगे बढ़ने के लिए अपनी अनु मां के खिलाफ जाकर आगे क्या करने वाली हैं? यह तो वक्त ही बताएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




